दौसा
जिला खण्डेलवाल वैश्य समाज के तत्वावधान में दौसा में हुई अखिल भारतीय खण्डेलवाल महासभा की कार्यकारिणी की मीटिंग में शैक्षणिक और सामाजिक विषयों पर कई फैसले किए गए। साथ में तय किया गया कि बिना कारण सम्बन्ध विच्छेद के कगार पर पहुंच चुके जोड़ों को एक करने की कोशिश की जाए। बैठक में महिलाओं और प्रतिभाशाली बच्चों को लेकर भी मंथन हुआ। समाज के दानवीरों ने समाजोत्थान के लिए लाखों रुपए की राशि की घोषणा भी इस दौरान की। सन्त सुन्दरदास स्मारक आगरा रोड दौसा पर हुई इस मीटिंग की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता तूंगा वालों ने की।
महासभा के चुनाव के लिए अब ऑन लाइन वोटिंग
कार्यकारिणी की मीटिंग के संयोजक मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि सभी कार्यकारिणी सदस्यों के सुझाव के बाद महासभा के चुनाव पारदर्शी तरीके से कराने के लिए ऑनलाइन वोटिंग कराने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। समाज की महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए 200 महिलाओं को प्रतिवर्ष आवश्यकतानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।
सम्बन्ध विच्छेद के कगार पर पहुंच चुके जोड़ों को एक करने के लिए बनेगी कमेटी
मीटिंग में महासभा ने तय किया कि बिना किसी वजह के सम्बन्ध विच्छेद के कगार पर पहुंच चुके जोड़ों को एक करने की दिशा में ठोस काम किया जाए। इसके लिए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता ने ऐसे जोड़ों को एक करने के लिए राष्ट्रीय स्तर व स्थानीय स्तर की कमेटियों के तालमेल से सम्बन्ध विच्छेद निवारण समिति का गठन करने की घोषणा की।
समाज के उत्थान के लिए दानवीरों ने की 55 लाख की घोषणा
कार्यकारिणी की मीटिंग में समाज के उत्थान हेतु समाज के दानदाताओं ने 55 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। संयोजक मनोहर लाल गुप्ता के निवेदन पर स्वागताध्यक्ष रमेश चन्द्र खण्डेलवाल मण्डावर ने महासभा को 11 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 1 लाख रुपए की सहयोग राशि दी। इस पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता ने उनका सम्मान करते हुए आजीवन संरक्षक बनाने की घोषणा की। स्वागत मंत्री द्वारका प्रसाद पीलवा ने 31 हजार की सहयोग राशि दी।
अखिल भारतीय स्तर पर इन प्रतिभाओं को मिलेंगे सन्त सुन्दरदास अवार्ड
मीटिंग में रामजीलाल अजय खण्डेलवाल एडवोकेट ने घोषणा की कि खण्डेलवाल समाज के छात्र छात्राएं जो भी सीए में जो आल इण्डिया रेंक लाएंगे व आई.आई.एम. अहमदाबाद से एमबीए में एडमीशन लेंगे उनको अखिल भारतीय स्तर पर सन्त सुन्दरदास अवार्ड उनकी पुत्री तन्वी खण्डेलवाल व पुत्र यश खण्डेलवाल सीए दौसा के द्वारा दिए जाएंगे।
‘सुन्दर दर्शन’ पुस्तिका का विमोचन
मीटिंग के संयोजक मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि दौसा में जन्मे सन्त सुन्दरदास के जीवन के बारे में सन्त सुन्दरदास जन्म भूमि विकास संस्थान द्वारा प्रकाशित ‘सुन्दर दर्शन’ पुस्तिका का महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विमोचन किया। उन्होंने बताया कि पुस्तक में सन्त सुन्दरदास जी द्वारा किए गए चमत्कार का पूर्ण उल्लेख है। इस अवसर पर पुस्तिका के मुख्य सम्पादक गोपाल अनुज व सह सम्पादक सन्तोष बडाया दौसा को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्मानित किया।
भव्य तरीके से निर्मित हो रहा है सन्त सुन्दरदास पैनोरमा
संयोजक मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपए का भव्य निर्मित सन्त सुन्दरदास पैनोरमा बनाया जा रहा है। सन्त सुन्दरदास जन्म भूमि विकास संस्थान के माध्यम से यह कार्य कराया जा रहा है। समिति के सहयोग से तथा धरोहर संरक्षरण नगर परिषद के सहयोग से लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। समिति के माध्यम से लालसोट रोड पर स्थित सुन्दरददास जी की माता के मठ का भी संरक्षण एवं विकास किया जा रहा है।
इनका हुआ अभिनन्दन
मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता, स्वागताध्यक्ष रमेश चन्द्र खण्डेलवाल मण्डावर वाले, स्वागत मंत्री द्वारका प्रसाद पीलवा वाले, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष विजय खण्डेलवाल, प्रधानमंत्री नरेश रावत, कार्यकारी अध्यक्ष रामावतार खण्डेलवाल अहमदाबाद, आजीवन संरक्षक नरेन्द्र जसोरिया, संरक्षक रामरतन घीया, कोषाध्यक्ष सियाराम खण्डेलवाल, कार्यालय मंत्री रामकिशोर खूंटेटा व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों का दौसा जिला आयोजन समिति के संयोजक मनोहरलाल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश काठ, दौसा जिले के सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, दौसा जिला खण्डेलवाल वैश्य विकास समिति अध्यक्ष रतनलाल डंगायच व जिले के पदाधिकारीगण, सन्त सुन्दरदास स्मारक समिति के मुख्य संरक्षक लक्ष्मीनाराण मेठी, संरक्षक दामोदर चांदपुर व इनके पदाधिकारी, समस्त तहसील के अध्यक्ष व इनके पदाधिकारी तथा दौसा जिला खण्डेलवाल समाज के सभी आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण व दुपट्टे पहना कर अभिनन्दन किया गया। मीटिंग में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने सन्त सुन्दरदास व बलरामदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खण्डेलवाल समाज के ध्वज गान के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ किया।
मीटिंग में कार्यक्रम संयोजक मनोहर लाल गुप्ता और 80 वर्ष से ऊपर के समाज के समाज सेवकों का भी सम्मान किया गया। मीटिंग में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने समाज हित के लिए विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग को सफल बनाने हेतु दौसा जिले के खण्डेलवाल समाज की गठित समस्त आयोजन समिति को सम्मानित किया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
