जोधपुर
राजस्थान के जोधपुर जिले में शेरगढ़ की कांग्रेस विधायक मीना कंवर के जेठ के बेटे का पुलिस ने चालान क्या काटा तो विधायक और उनके पति बुरी तरह उखड़ गए। विधायक, पति सहित थाने पहुंच गईं और धरने पर बैठ गईं। यही नहीं विधायक पुलिस थाने में कह रही हैं, “बच्चे सबके पीते हैं, क्या हो गया थोड़ी पी ली तो।” विधायक और उनके पति का इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
मामला जोधपुर के रातानाड़ा थाना इलाके का है। शेरगढ़ से कांग्रेस विधायक मीना कंवर के जेठ के बेटे का शराब के नशे में गाड़ी चलाते पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट में चालान कर दिया। पहले तो विधायक के पति उम्मेद सिंह राठौड़ ने संबंधित पुलिसकर्मी से आग्रह किया कि वह उनका रिश्तेदार है। लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माना तो विधायक और उनके पति थाने पहुंच गए। पुलिसकर्मी कानून का हवाला देते हुए गाड़ी को सीज करने की बात कहता रहा। यहां दोनों पुलिसकर्मियों के सामने ही थाने की फर्श पर बैठ गए। इसके बाद भी विधायक आग्रह करती रहीं, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माना और मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया।
कांग्रेस पार्टी से विधायक मीना कंवर और उनके पति ने अपना परिचय देते हुए पुलिसकर्मियों धमकाया और जमकर हंगामा किया।। इस घटना का एक पुलिसकर्मी वीडियो बना रहा था। विधायक ने वीडियो बनाने वाले को भी चेतावनी दे दी। विधायक खुली चेतावनी देते हुए कह रही हैं कि आप वीडियो बना रहे हो, यह अच्छा नहीं कर रहे हैं, यह बंद कर दीजिए।
विधायक के पति पुलिसकर्मी को विधायक के सामने कुर्सी पर बैठने पर भी टोकते नजर आए। जिस लड़के का चालान काटा गया वो विधायक के जेठ मोती सिंह का बेटा है। युवक का नाम पारस राठौड़ (25) है, जो जोधपुर से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भी सवाल उठ रहे हैं कि विधायक का ऐसे मामले में थाने जाकर हस्तक्षेप करना ठीक नहीं था, क्योंकि पुलिस तो कानून के अनुसार अपना काम कर रही थी।
यह था मामला
रविवार रात 10.30 बजे एयर फोर्स इलाके में पुलिस की गश्ती दल ने दो लोगों को पकड़ा और MVI एक्ट के तहत उनका चालान बना दिया। चालान बनाने के बाद गाड़ी को सीज किया गया। इसके के बाद युवक ने अपने रिश्तेदार शेरगढ विधायक मीना कंवर के पति उम्मेद सिंह राठौर को फोन लगाया। उम्मेद सिंह की पुलिस से बात करवा दी। कानून के दायरे में बंधे पुलिस के जवान ने उन्हें कहा कि उन्होंने चालान बना दिया है और अब गाड़ी सीज हो चुकी है। वह गाड़ी छोड़ने में असमर्थ है।
शेरगढ़ विधायक मीना कंवर का कहना है कि पुलिस का रवैया आहत करने वाला रहा। मेरे जेठ का बच्चा अपने दोस्तों के साथ पार्टी से लौट रहा था। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई। मैंने फोन पर पुलिस से बात की। मुझे कहा गया कि कौन विधायक और किसका बच्चा। हम इसे थाने ले जाएंगे और रातभर वहीं रखेंगे। मैं अपने पति के साथ थाने पहुंची। वहां बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी गई। मुझे नीचे बैठना पड़ा। पुलिस वाले गालियां बक रहे थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
- राजस्थान में 21 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट
- खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला
- UP News: स्कूल में हेडमास्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो ध्यान दें, वेतन को लेकर आया नया आदेश | 5 साल का अनुभव जरूरी
- रॉक क्लाइम्बिंग से रिवर क्रॉसिंग तक… एमपीयूएटी की छात्राओं ने साहसिक शिविर में दिखाया दम
- इंदिरा गांधी के नाम वाली पेंशन योजनाओं का नाम बदलेगी सरकार, अब इस नए नाम से होंगी संचालित | दिव्यांगों की मदद के नियमों में भी बड़ा बदलाव
