बीकानेर
शिक्षा विभाग ने शिक्षक दिवस पर पांच सितम्बर को प्रस्तावित राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर होने वाले सम्मान समारोह के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके साथ ही समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिक्षकों के चयन के लिए निर्धारित 100 अंकों के पेरामीटर में इस बार थोड़ा बदलाव किया गया है।
इस संबंध में शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश जारी कर दिए हैं। तीन वर्ष के शिक्षण अनुभव वाले शिक्षक ही इन पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अनुभव की गणना 30 जून 2021 के आधार पर होगी। शाला दर्पण पोर्टल के जरिए आवेदन 12 से 16 अगस्त तक किए जा सकेंगे।
इतने शिक्षकों का होगा सम्मान
ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर कुल 1101 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर 903, जिला स्तर पर 99, राज्य स्तर पर 99 शिक्षकों का सम्मान होगा। राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को 21 हजार, जिला स्तर पर 11 हजार व ब्लॉक स्तर पर चयनित शिक्षकों को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
100 अंकों के आधार पर चयन
इस बार भी शिक्षकों का पुरस्कार के लिए चयन अंकों के आधार पर किया जाएगा। कोरोना की वजह से शिक्षकों के चयन के लिए निर्धारित 100 अंकों के पेरामीटर में इस बार थोड़ा बदलाव किया है। सामान्य शिक्षक, शारीरिक शिक्षक व विशेष शिक्षकों का चयन 100 अंकों की रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। इसमें पांच अंक शैक्षिक रेकार्ड के तय हैं । इसके अलावा परीक्षा परिणाम, वार्षिक कार्य मूल्यांकन, राष्ट्रीय कार्यक्रमों में योगदान, नामांकन, ठहराव, नवाचार, जनसहभागिता, विद्यालय विकास, रिसर्च आदि के लिए अलग-अलग अंक तय किए गए हैं।
9वीं से 12वीं कक्षा को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए 80% या उससे कम परीक्षा परिणाम और पहली से आठवीं कक्षा के शिक्षकों के लिए 70% से कम छात्रों के ‘ए’ ग्रेड प्राप्त करने पर आवेदन पर कोई विचार नहीं होगा।
चयन समिति गठित
शिक्षक सम्मान के लिए ब्लॉक, जिला व राज्यस्तर पर चयन समिति का गठन किया गया है। जिलास्तरीय समिति में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, प्रारंभिक, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक सदस्य एवं सहायक निदेशक सदस्य सचिव होंगे। जबकि राज्यस्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष शिक्षा निदेशक होंगे। इसमें सदस्य सचिव उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा होंगे।
24 अगस्त तक निदेशालय भिजवाने होंगे फार्म
जिलास्तरीय चयन समिति की ओर से 24 अगस्त से पहले सभी आवेदनों की छंटनी कर ग्रेडिंग की जाएगी। राज्यस्तरीय पुरस्कार वाले आवेदन जिला शिक्षा अधिकारियों को 24 अगस्त तक निदेशालय भिजवाने होंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
