हलैना (भरतपुर)
भरतपुर के नेशनल हाईवे 21 पर झालाटाला इलाके में मंगलवार सुबह 45 यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। इसमें एक जाने की मौत हो गई और 23 यात्री घायल हो गए। 10 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर भरतपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर दौड़े और बस के गेट और खिड़कियों के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन बुलाकर बस को सीधा किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर हलैना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को हलैना हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बस गोरखपुर से मजदूरों को लेकरअहमदाबाद जा रही थी। तभी झालाटाला के पास बस के सामने अचानक गोवंश आ गया। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने कट मारा तो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इनमें एक यात्री की मौत हो गई। उसकी पहचान आधार कार्ड से हुई, जो इलाहाबाद का रहने वाला था।
अहमदाबाद जा रहे थे
अधिकांश पीड़ित गोरखपुर, इलाहाबाद और लखनऊ के रहने वाले हैं। यह सभी मजदूरी के लिए जयपुर होते हुए अहमदाबाद जा रहे थे। घायलों में 17 पुरूष, 2 महिला और 1 बच्चा शामिल है। इनमें 2 यात्रियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। बस में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में रोटरी के नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, सेवा प्रकल्पों को विस्तार देने का संकल्प
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
