कानपुर
उत्तर प्रदेश के कानपुर के सचेंडी में 8 जून को देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बस और टेंपो की भीषण टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ियां पलट गईं। हादसा कानपुर के थाना सचेंडी के पास एक बिस्कुट फैक्टरी के सामने हुआ। इसमें करीब 16 लोगों के मौत हो जाने की खबर है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसलिए मौत का आंकड़ा बाधा सकता है। मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। एंबुलेंस से घायलों को हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना सचेंडी के पास एक बिस्कुट फैक्टरी के सामने देर रात एसी बस और लोडर की भीषण टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ियां पलट गईं। वाहनों में सवार लोग दब गए। उन्हें निकाला जा रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। लोगों की मदद से बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को आनन-फानन में लोडर से ही हैलट भेजा जा रहा है। अभी कई और लोग दबे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश चल रही है।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है। मौतों और घायलों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बचाव और राहत कार्य में जुट गई है।
ये भी पढ़ें
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
