लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Shiksha) में चयन वेतनमान की फाइलें महीनों से लंबित, भ्रष्टाचार और लापरवाही चरम पर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने चेताया—6 और 8 दिसंबर को वार्ता, फिर जिलेभर में धरना-प्रदर्शन।
लखीमपुर खीरी
बेसिक शिक्षा विभाग लखीमपुर खीरी में भ्रष्टाचार की गंध अब इतनी तेज़ हो चली है कि छोटे से छोटे काम से लेकर बड़े फैसलों तक—हर कदम पर घूसखोरी और लापरवाही की परतें खुलकर सामने आ रही हैं। अगस्त 2025 में संगठन द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को चयन वेतनमान के संबंध में ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भी, एक ब्लॉक को छोड़ बाकी सभी ब्लॉकों में चयन वेतनमान की फाइलें धूल खा रही हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि—
- 29,000 भर्ती का चयन वेतनमान सितम्बर 2025 से लंबित,
- 72825 प्रथम बैच की फाइलें नवम्बर 2025 से रोक पर,
- BTC 2004 (नियुक्ति 2011) के चयन वेतनमान की प्रक्रिया मई 2025 से BRC/BSA ऑफिस पोर्टल पर अटकी हुई।
उधर ब्लॉक के बिल बाबू फर्जी व्यस्तता का चोला ओढ़कर बिल तो बना लेते हैं, पर शिक्षकों की सर्विस बुक में इंक्रीमेंट अपडेट करना भूल ही जाते हैं। न दफ्तर में बैठना, न फील्ड में दिखना—जिले पर ही डेरा जमाकर रखे हुए हैं। नतीजा—सैकड़ों शिक्षकों की सर्विस बुकें अधूरी, और चयन वेतनमान का चक्का जाम।
कल होगी निर्णायक वार्ता
शनिवार 6 दिसंबर और सोमवार 8 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सभी ब्लॉक कार्यकारिणी खंड शिक्षा अधिकारियों से इस पूरे मामले पर आमने-सामने चर्चा करेगी।
‘अल्टीमेटम खत्म—अब कार्रवाई’
जिलाध्यक्ष संतोष मौर्य ने साफ कहा है कि SIR के कार्य समाप्त होते ही यदि BRC/BSA ऑफिस चयन वेतनमान की कार्यवाही को तेज़ी से नहीं निपटाते, तो जनपद की सभी BRC पर एक साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद जिले पर क्रमिक धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
RBI ने दिया दिसंबर का बड़ा तोहफ़ा | रेपो रेट में कटौती, EMI होगी कम; बाज़ार भी खुशी से उछला
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
