प्रयागराज
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से दर्दनाक वारदात की खबर आ रही है। बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों को किसी धारदार हथियार से काट डाला। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
वारदात बुधवार देर रात की है। इसका पता गुरूवार सुबह तब लगा जब पड़ोसी किसी काम से उनके घर गए। खून से लथपथ 4 लोगों की लाशें पड़ी थीं। घटना फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव की है।
फाफामऊ पुलिस का कहना है कि मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूर थे। बुधवार रात वह अपने घर में पत्नी मीनू देवी (45), बेटी सपना (17) और 10 साल के बेटे शिव के साथ सो रहे थे। दौरान घर में कुछ बदमाश घुस गए और चारों पर एक साथ धारदार हथियार से हमला बोल दिया। चारों की मौत हो गई। पुलिस शवों का पंचनामा भर रही है। साथ ही हत्यारों की तलाश की जा रही है।
चार लोगों के कत्ल की खबर मिली तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिंक टीम को भी बुलाकर छानबीन शुरू कर दी गई। उल्लेखनीय है कि सोरांव और फाफामऊ इलाके में पिछले बरसों में कई सामूहिक कत्ल हो चुके हैं। सोरांव के युसूफपुर में परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या की वारदात का पिछले दिनों पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। मगर उस गिरोह के पकड़े जाने के चंद दिनों के भीतर इस वारदात ने पुलिस को भी सन्न कर दिया। अभी पुलिस का कहना है कि गांव की रंजिश के पहलू पर छानबीन की जा रही है। परिवार के लोगों से भी ऐसे संकेत मिले हैं कि पुरानी रंजिश की वजह से यह कत्ल किया गया हो सकता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एक ही कुर्सी पर सालों से जमे कर्मचारी | रेलवे में तैयार होने लगी ‘कुंडली’, कर्मचारियों में हड़कंप
- सरकारी बैंकों में उफान | सिर्फ दो महीनों में मार्केट कैप में 2.3 लाख करोड़ का इज़ाफ़ा, PSU बैंकों का ‘सुपर रैली’ दौर शुरू
- गोवा वेस्ट जोन ग्रेडिंग में भरतपुर का कमाल | चार खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट, जिले को मिला नया गौरव
- भरतपुर में राज्य स्तरीय 69वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज़ | लोहागढ़ स्टेडियम में ध्वारोहण के साथ हुआ शुभारंभ
- भरतपुर में मनाया गया विश्व जूडो दिवस | इंटर अकैडमी प्रतियोगिता में 75 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- खेत में किसान और आकाश में सफेद परिंदे | अजान बांध के किनारे ‘प्रकृति का सह-अस्तित्व’ कैमरे में कैद
- भरतपुर में 20 करोड़ की जमीन पर फिर नगर निगम का कब्ज़ा | कुम्हेर गेट पर 4 JCB से अवैध निर्माण ध्वस्त | 25 साल तक 314 रुपए सालाना किराया भी नहीं भरा | वीडियो देखें
- केंद्रीय कैबिनेट ने 8वां वेतन आयोग मंजूर किया, कर्मचारियों की जेब में होगा बड़ा इजाफा | 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को होगा लाभ
- शिक्षकों की लंबित पदोन्नति और CAS प्रक्रिया को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
- मुस्कान एक पहल की जनसेवा | भुसावर में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए आरामदायक बैंच
