नई दिल्ली
भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) बैच 2000 के गौरव कृष्ण बंसल को रेलवे बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इनफारमेशन एंड पब्लिसिटी नियुक्त किया गया है। बंसल सोमवार को दिल्ली में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इनफारमेशन के पद पर अभी आरडी बाजपेयी की तैनाती थी। आरडी बाजपेयी भी एनसीआर में सीपीआरओ रह चुके हैं।
गौरव बंसल रेलवे में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सीपीआरओ, प्रयागराज मंडल में सीनियर डीओएम सामान्य के पद पर काम कर चुके हैं। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल से सहायक परिचालन प्रबंधक के पद से रेल सेवा शुरू करने वाले गौरव बंसल ने लखनऊ मंडल के बाद आगरा मंडल में सीनियर डीएसओ के पद पर भी कार्य किया।
प्रयागराज में वह उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में वर्ष 2013 से 2017 तक डायरेक्टर के पद पर तैनात रहे। एनसीआर में दो वर्ष सीपीआरओ का दायित्व निभाने के बाद भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी बड़ोदरा गुजरात में वरिष्ठ प्रोफेसर नियुक्त किए गए। प्रयागराज में लगे कुंभ के दौरान उनके द्वारा की गई रेल सेवा की रेलवे बोर्ड स्तर पर सराहना हुई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
