UP में 65 घंटे बाद बिजली कर्मचारियों की हड़ताल ख़त्म, ये हुआ समझौता

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में रविवार को तीसरे दौर की बातचीत के बाद बिजली कर्मचारियों की हड़ताल ख़त्म हो गईकरीब  65 घंटे चली हड़ताल से UP में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच तीसरे राउंड की बैठक में हड़ताल ख़त्म करने पर सहमति बनी। इसके बाद बिजली कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने हड़ताल खत्म होने का ऐलान किया।

‘यौन उत्पीड़न’ पर दिए बयान पर फंसे राहुल गांधी, डिटेल मांगने पुलिस घर पहुंची तो बोले थोड़ा वक्त दीजिए

शैलेंद्र दुबे ने कहा, “सरकार ने जिन 3000 बिजली कर्मचारियों को नौकरी से बाहर किया है। उनको वापस लिया जाएगा। इसके अलावा, 22 लोगों पर एस्मा  और 29 लोगों पर लगे मुकदमे वापस होंगे। उन्होंने बताया कि यह हड़ताल ऊर्जा मंत्री के आश्वासन और हाईकोर्ट के सम्मान के लिए वापस हुई है। उन्होंने कर्मचारियों से तत्काल काम पर वापस लौटने की अपील की।

तीसरे राउंड की बैठक दोपहर दो बजे हुई थी। ये बैठक करीब 20 मिनट तक चली। जिसमें ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज और बिजली कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मीडिया से कहा कि विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने हड़ताल वापस ले ली है। इस दौरान सरकार की तरफ से जितनी भी दंडात्मक कार्रवाई की गई है। उसे वापस लिया जाएगा। संविदा कर्मचारियों की बर्खास्तगी नहीं होगी। जिन 22 कर्मचारी नेताओं पर एस्मा लगाया गया था। उसका भी हटाया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के खिलाफ जो 29 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। सरकार उसको भी वापस लेगी। कर्मचारियों की मांगों पर जल्द ही वार्ता कर उसका निस्तारण किया जाएगा।

संघर्ष के अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए आने वाले समय में बात करके हल किया जाएगाऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से भी कहा है कि प्रदेश में जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो, उसे शीघ्र संचालित किया जाए साथ ही कर्मचारी कार्यस्थल पर जाकर अपनी ड्यूटी करें

ये थे हड़ताल के मुख्य कारण

  • बिजली उत्पादन इकाइयों का निजीकरण
  • ऊर्जा निगम अध्यक्ष का नियम विरुद्ध चयन
  • नोएडा जैसे शहरों में प्राइवेट कंपनियों से बिजली सप्लाई का ठेका वापस लेने की मांग
  • ओबरा और अनपरा की नई विद्युत उत्पादन इकाइयों को NTPC को देने पर असहमति

14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे कर्मचारी
दरअसल, बिजली विभाग के कर्मी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे इसको लेकर दिसंबर में सभी मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया थाकर्मचारियों की कई मांगों के अलावा संविदा कर्मियों के वेतन और विभाग में हो रही कई अनियमितता को दूर करने की मांग शामिल है

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

मथुरा में एनकाउंटर, पुलिस ने बदमाश को गोली मारी, दो ने किया सरेंडर | हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारने गई थी पुलिस, भारी मात्रा में असलाह बरामद

राजस्थान में फिर गैंगवार, हिस्ट्रीशीटर को सरेराह कुल्हाड़ी से काट डाला

घूसखोर SI गिरफ्तार, आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगे थे पांच लाख | एक लाख अकाउंट में डलवाए, 50 हजार कैश परिवादी को धमका कर घर से ले आया

अब इस राज्य में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बम्पर भर्ती, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

इस हाईकोर्ट में निकली सिविल जज की बम्पर भर्ती, इस डेट तक कर दें अप्लाई | जानें सैलरी और चयन प्रक्रिया

पहली पेशी से पहले ही कठघरे में आया दुनिया का पहला रोबोट वकील, दर्ज हुआ मुकदमा   ये लगे इल्जाम, पढ़िए ये दिलचस्प मामला

मेडिकल क्लेम के लिए 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होना जरूरी नहीं’| कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा आदेश

इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, इस डेट तक कर सकते हैं एप्लाई