मात्र दो घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से देहरादून

नई दिल्ली / देहरादून

बन रहा है देश का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

अब आप दिल्ली से देहरादून मात्र दो घंटे में पहुंच जाएंगे। अभी तक इन दोनों शहर के बीच सफ़र पूरा करने में 6 घंटे का समय लग रहा है। पर अब देश का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड बन जाने के बाद मात्र दो घंटे में ही दिल्ली से देहरादून पहुंच जाएंगे। फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस से इस योजना को मिल चुका है।

केन्द्र ने दिल्ली से देहरादून के बीच 210 किलोमीटर का हाईवे तैयार करने की स्वीकृति दी है। ये देश का पहला हाईवे होगा जहां वन्य जीवों को रास्ता देने के लिए 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। ये कॉरिडोर वन्य जीवों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध करवाएगा और आम आवाजाही भी सुगम बनेगी।

12300 करोड़ की आएगी लागत
प्रोजेक्ट की कुल पूंजी लागत 12300 करोड़ है। पूरे कॉरिडोर को न्यूनतम 100 किमी प्रति घंटे की गति के हिसाब से डिजाइन किया गया है। हाईवे बनने के बाद यात्रा का समय 2 घंटा रह जाएगा। वर्तमान में 6 घंटा समय लगता है। वर्तमान में दूरी 235 किमी है जो घटकर 210 किमी रह जाएगी।

चार फेज में होगा काम
इस योजना पर चार फेज लें काम होगा। यनी अक्षरधाम से देहरादून तक  210 किमी तक का पूरा काम 4 खंडों में होगा। 
पहला फेज: अक्षरधाम से EPE जंक्शन 31 किमी, इसे 6 लेन में विकसित किया जा रहा, ये हिस्सा अक्षरधाम मंदिर से शुरू होगा और गीता कॉलोनी, खजूरी खास, मंडोला, आदि से होकर गुजरेगा।

दूसरा फेज: ईपीई जंक्शन से सहारनपुर बाईपास 118 किमी।  ये हिस्सा भी 6 लेन का बनाया जा रहा है और पूरी लंबाई बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों से गुजर रही है।

तीसरा फेज: सहारनपुर बाईपास से गणेशपुर 41 किलोमीटर। ये हिस्सा सहारनपुर बाईपास से शुरू होता है और गणेशपुर पर समाप्त होता है। न्यूनतम 100 किमी प्रति घंटे की गति को प्राप्त करने के लिए आवश्यक अंडरपास और सर्विस रोड की योजना बनाई जा रही है।

चौथा फेज: गणेशपुर से देहरादून 20 किमी लम्बाई है।  ये हिस्सा 6 लेन का होगा। यह खंड मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में आरक्षित वन से होकर गुजरता है। 20 किमी में से, 5 किमी का विस्तार ब्राउन फील्ड है और 15 किमी की ऊंचाई वन्य जीवन कॉरिडोर करीब 12 किमी और इसमें वन्य जीवों के लिए सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के लिए एक सुरंग का निर्माण होगा। यह सुरंग 340 मीटर लम्बी होगी।





 

प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें  : ok@naihawa.com

 


SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS