बाड़मेर
राजस्थान की एक सरकारी बैंक में सोमवार को तीन नकाबपोश बदमाश पिस्तौल तान कर साढ़े पांच लाख रुपए लूट कर ले गए। बदमाशों को लूट की इस वारदात को अंजाम देने में महजपांच मिनट में लगे और फरार हो गए।
लूट की यह वारदात बाड़मेर जिले के समदड़ी थानान्तर्गत खण्डप गांव की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा की है। बैंक में लगे सीसीसीटी में लूट की घटना कैद हो गई है। इसमें एक बदमाश पिस्तौल ताने खड़ा दिखाई दे रहा है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने जांच शुरू कर दी है। लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी कर दी है।
बैंक में लूट की यह वारदात शाम करीब चार बजे की है। तब उसमें काफी ग्राहक बैंक में लेन-देन कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए नकाबपोश तीन बदमाशों ने बैंक के अंदर घुसते ही पिस्टल लहराई और सभी को एक लाइन में खड़ा कर दिया और बैंक मैनेजर एवं कैशियर को धमकाते हुए बैंक में जमा राशि रुपए लेकर फरार हो गए। बैंक कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने समदड़ी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाधिकारी दाऊद खान के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बैंक के ग्राहकों ने बताया कि दो बदमाशों के पास पिस्तौल और एक के पास चाकू था। उस समय बैंक में 8-10 कस्टमर्स थे। तीनों ने पहले कस्टमर्स को धमकाते हुए एक लाइन में खड़ा करवा दिया। इसके बाद एक पिस्तौल धारी कैशियर के पास गया और साथ लाए बैग में वहां रखे 5.50 लाख रुपए भर लिए। इसके बाद एक बदमाश ने मैनेजर पर पिस्तौल तान दी। फिर फरार हो गए।
पुलिस ने पाली और जालौर जिले के बॉर्डर पर नाकाबंदी कराई है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश इन जिलों में जा सकते हैं। बाड़मेर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि खण्डप एसबीआई बैंक से साढ़े पांच लाख रुपए तीन युवक लूट कर ले गए हैं जिनके पास पिस्तौल और चाकू थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सिवाना, समदड़ी, जालोर और पाली में नाकाबंदी करवा दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
- बांदीकुई को एक दिन में मिली विकास की ‘डबल डोज’ | बस स्टैंड से अस्पताल, कंप्यूटर लैब से खाटूश्याम बस सेवा तक करोड़ों की सौगात
- असमनी राजस्थान ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार | नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिला स्तर तक होगा संगठन का विस्तार
- 10 हजार फीट की ऊंचाई पर एमपीयूएटी की बेटियों ने लहराया परचम | 110 किमी ट्रेक पूरा कर खुशी नागदा और वैशाली मीणा ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव
- ‘गुरु में गुरुत्व है, तभी वंदन का अधिकारी है’ | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम, भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा पर हुआ मंथन
- अब फूलों से महकेगा भरतपुर का यह प्रमुख मार्ग | एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक डिवाइडर पर लगे 2000 से ज्यादा रंग-बिरंगे बोगनवेलिया
- 51 पौधों के साथ हरियाली का संकल्प | उच्चैन कन्या महाविद्यालय और नगर पालिका ने मिलकर चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान
