विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वैर के रिटर्निंग अधिकारी ललित कुमार मीणा ने विधानसभा क्षेत्र वैर द्वारा स्थैतिक निगरानी दल एस एसटी के साथ उपखण्ड कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया।
बैठक में एसटी को निर्धारित चेक पोस्ट पर रहकर वाहन चेक करने, अवैध शराब,अवैध नगदी इत्यादि पर निगरानी रखते एवं संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी बनाने तथा 50हजार से अधिक की राशि को चुनावी प्रलोभन में प्रयोग की जाने की संभावना होने पर तथा 10 लाख से ऊपर की नगदी की सूचना पंचनामा बनाकर आयकर विभाग को सूचित करने हेतु विभिन्न मतदान दिवस से पूर्व विशेष कार्य योजना बनाकर व्यय संवेदनशील पॉकेट पर सतत निगरानी रखने हेतु तथा एथिकल वोट से संबंधित दिशा निर्देश प्रदान किए गए।