दौसा में भाजपा के प्रवासी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत मन्त्र

दौसा 

भारतीय जनता पार्टी दौसा की जिला कार्यकारिणी की मंगलवार को हुई बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रवासी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और सक्रिय होने का आह्वान किया।

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

बैठक में जम्मू कश्मीर के  पूर्व उपमुख्यमंत्री  और दौसा जिला प्रवासी प्रभारी डॉ. कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत हासिल करने में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी करने के लिए मात्र 4 से 5 दिन का समय ही शेष रह गया है। इसलिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में बहुत तेजी से काम करना होगा।

बैठक में  भाजपा के दिल्ली के किसान मोर्चा अध्यक्ष और महुआ के प्रवासी प्रभारी डॉ. प्रवेश शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा ने की। शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय और प्रदेश आलाकमान द्वारा संगठन को लेकर दिए गए सभी कार्यक्रमों व दिशा निर्देशों  को लागू करने के लिए गंभीरता से काम करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जिले से लेकर शक्ति केन्द्र स्तर तक संगठन को सक्रिय करना है।  इसे किसी एक पदाधिकारी के भरोसे नहीं किया जा सकता है। हम सबकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने सभी मण्डल प्रभारियों व संयोजकों से उनके मण्डलों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की।

बैठक में लोकसभा क्षेत्र विस्तारक गुणवंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री हरकेश मकराना, बांदीकुई विधानसभा संयोजक कैलाश पारीक, विस्तारक राजेश सिंधल, दौसा संयोजक महेंद्र तिवारी, चुनाव कार्यालय प्रभारी आलोक जैन, जिला उपाध्यक्ष घमंडी मीणा, विस्तारक जीतू चौधरी, देवेंद्र सिंह राठौड़ प्रभारी लालसोट, जिला उपाध्यक्ष किरण डोरिया, मंजुलता जाटव, उर्मिला जोशी, विजेंद्र सिंह राजावत, राम अवतार कसाना सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

कर्मचारियों के लिए डबल धमाका: DA भी मंजूर, दिवाली का भी मिलेगा बोनस | निर्वाचन विभाग ने दी मंजूरी

कांग्रेस ने दी अब ये पांच नई गारंटी | सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस में किया इनका ऐलान

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।