भरतपुर
भरतपुर में भाजपा के नवनिर्वाचित जिला प्रमुख और कामां के पूर्व विधायक जगत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वे कामां में आयोजित एक समारोह में कह रहे हैं कि ‘मैं 12 नंबर का जूता पहनता हूं…जूते से काम निकलवाना जानता हूं।’
वायरल वीडियो में जगत सिंह कह रहे हैं कि ‘अब मैं आ गया हूं वापिस, 12 नंबर का जूता पहनता हूं। आप सभी लोग मुझे अच्छे से जानते हैं। जूता चलाने में बिल्कुल भी हिचकता नहीं हूं।’
वीडियो में जगत सिंह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि ‘मैं जूते से काम निकालना जानता हूं अन्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे। जूता भी चलेगा तलवारें भी चलेंगी, पचफेरा भी चलेगा और एके 47 भी चलेगी।’
यह वीडियो कामां कस्बा में जगत सिंह के जिला प्रमुख बनने के बाद आयोजित उनके सम्मान समारोह के दौरान का बताया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे नवटर सिंह के पुत्र का यह बयान अब सियासी हलकों में काफी चर्चित हो रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
