टिकट पर तकरार, बस थाने पहुंची | ट्रांसजेंडर वकील बनाम परिचालक… आधे घंटे तक सड़क से थाने में ‘कानूनी बहस’

दूदू में रोडवेज बस में टिकट को लेकर ट्रांसजेंडर वकील और परिचालक के बीच तीखी बहस का मामला थाने तक पहुँचा। आधे घंटे की समझाइश के बाद मामला शांत, वकील बोली—ट्रांसजेंडर टिकट व्यवस्था पर हाईकोर्ट में रिट दाखिल करूंगी।

दूदू 

राजस्थान रोडवेज की एक साधारण-सी बस अचानक मोबाइल कोर्ट में बदल गई—वही बस, वही सीटें, लेकिन बहस सुप्रीम कोर्ट वाली गर्माहट लेकर पहुंची। ब्यावर डिपो की जयपुर–जोधपुर रूट पर चल रही बस में जयपुर से सवार एक ट्रांसजेंडर वकील और परिचालक के बीच टिकट को लेकर ऐसा तकरार छिड़ी कि ड्राइवर ने भी सोचा—“चलो भाई, सीधे थाने चलते हैं, वहीं निपटारा होगा।”

नए श्रम कानून पर फैली घबराहट खत्म | PF वेज सीलिंग पर कटता है तो आपकी टेक-होम सैलरी ₹1 भी कम नहीं होगी, जानें श्रम मंत्रालय ने और क्या कहा

मामला शुरू हुआ टिकट से। परिचालक ने वकील को महिला श्रेणी का टिकट थमा दिया। वकील ने टिकट देखते ही आपत्ति—
“मैं ट्रांसजेंडर कैटेगरी में आती हूँ। मुझे उसी कैटेगरी का टिकट चाहिए।”

परिचालक की मजबूरी—“मैडम, मशीन में सिर्फ दो ही बटन—पुरुष और महिला। तीसरा बटन होता तो मैं भी दे देता!”

यही से बहस का पहिया चल पड़ा। बहस बढ़ती गई, गर्मी चढ़ती गई, सवारियों की साँसें अटकती गईं… और आखिर बस थाने पहुँच गई। दूदू थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बस में चढ़कर दोनों पक्षों को करीब आधे घंटे समझाया। माहौल ठंडा हुआ, बहस का पारा नीचे उतर आया।

बैंक कर्मचारियों ने ही 212 निष्क्रिय खातों को एक्टिव कर निकाल लिए 44 लाख | इस सरकारी बैंक की सात शाखाओं में तीन साल से चल रहा था खेल, गिरोह ऐसे हुआ बेनकाब

वकील का तर्क साफ—
“सरकार हमें थर्ड जेंडर मान्यता दे चुकी है। आधार में तीसरा विकल्प मौजूद है। टिकट मशीन में विकल्प नहीं है तो शून्य टिकट दें, नियम वही कहता है। यह लगातार अधिकारों का हनन है, अब हाईकोर्ट में रिट दायर करूंगी।”

उधर रोडवेज का पक्ष—
“ट्रांसजेंडर के टिकट का कोई अलग नियम अभी निकला ही नहीं। आदेश आएंगे, तब नया टिकट बनेगा।” प्रमोद जैन, सहायक अधिकारी, रोडवेज कंट्रोल रूम

अंत में सब शांत, बस फिर रवाना… लेकिन सवाल अपनी जगह खड़ा है—
टिकट तो छोटा था, पर मुद्दा बड़ा निकला।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

नए श्रम कानून पर फैली घबराहट खत्म | PF वेज सीलिंग पर कटता है तो आपकी टेक-होम सैलरी ₹1 भी कम नहीं होगी, जानें श्रम मंत्रालय ने और क्या कहा

घर में बैठकर 50 हजार की रिश्वत ‘डील’ कर रहा था प्रिंसिपल | जैसे ही नोट हाथ में आए, ACB ने मेडिकल कॉलेज के हेड को दबोचा

बैंक कर्मचारियों ने ही 212 निष्क्रिय खातों को एक्टिव कर निकाल लिए 44 लाख | इस सरकारी बैंक की सात शाखाओं में तीन साल से चल रहा था खेल, गिरोह ऐसे हुआ बेनकाब

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

दुनिया ने माना दीपावली का तेज | यूनेस्को ने भारत के महापर्व को दिया ‘अमूर्त विरासत’ का दर्जा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।