वैर (भरतपुर)
कस्बा के कुम्हेर दरवाजा स्थित गंगाराम गुर्जर के पुश्तैनी नौहरे की जमीन में होकर जबरन लट्ठ एंव ताकत के बल पर रास्ता कायम कराने की बात को लेकर कुम्हेर दरवाजा निवासी गोपी गुर्जर,समन्दर, गजराज, दीपक, प्रमोद, अजय, दिगम्बर, मुकेश, कुमरसिंह, रूपन, घनश्याम, माया देवी, गोमा देवी, सुपीता, सुशीला आदि सहित एक दर्जन लोगों ने शुक्रवार को सायंकाल करीब सवा तीन बजे लाठी, डंडा, सरिया, पत्थर एवं देशी कट्टा आदि से लैस होकर गंगाराम गुर्जर की अनुपस्थिति में उसके परिजनों के ऊपर धावा बोल दिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने हमलावरों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन हमलावर गंगाराम गुर्जर की पत्नी एवं उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर के गए हैं। गंगाराम गुर्जर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज की खातिर बाहर गया हुआ था।
बताया जाता है कि गंगाराम गुर्जर के पिता कलुआ राम गुर्जर ने पुख्ता मकान बनाने के लिए नगरपालिका वैर में 4-12-1949 को मंजूरी प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रेषित किया। 7-12-1949 को तत्कालीन वार्ड मेम्बर की सिफारिश को मुनासिब समझकर जलसा बोर्ड वैर में प्रकरण को प्रेषित करने की सिफारिश की गई थी। जलसा बोर्ड वैर ने 12-12-1949 को पुख्ता मकान बनाने की सिफारिश के आधार पर 20-01-1951को जलसा बोर्ड वैर द्वारा कलुआ राम गुर्जर के पक्ष में इजाजत नामा जारी कर दिया गया।
गंगाराम गुर्जर ने बताया कि उसके पिता ने 15फीट चौडाई तथा 75फीट लम्बाई की जगह नौहरे के लिए छोड़कर बाकी शेष 45 फीट चौड़ाई तथा 75 फीट लम्बाई में पुख्ता मकान बना लिया। उन्होंने बताया कि 70 साल से वह अपने नौहरे की जमीन का उपयोग पशुओं को बांधने, ईंधन ऊपला, लकड़ी आदि रखने तथा उठने बैठने के लिए काम में लेता हुआ चला आ रहा है। इस नौहरे की जमीन को लेकर उसके मोहल्ले के चार – पांच परिवार के लोग रंजिश रखते हुए चले आ रहे हैं। तथा जबरन लट्ठ एवं ताकत के बल पर रास्ता निकालने के लिए आए दिन उससे झगड़ा फसाद कर उसके नौहरे की मंजूरी शुदा जमीन को छीनना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें
- जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली फाइनल मंजूरी | 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगा गुलाबी शहर का ट्रांसपोर्ट नक्शा
- पदोन्नति के साथ नई तैनाती: राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | 52 डिप्टी एसपी के तबादले, कई को मिली अहम यूनिट्स की कमान; यहां देखें पूरी लिस्ट
- विकलांग मां और मंदबुद्धि पिता की बेटियों की शादी पर संकट | मुस्कान संस्था बनी उम्मीद की किरण, 31,000 रुपये की सहायता से भरा घर
- समरसता और सेवा का संगम | केशव नगर में विहिप सेवा विभाग का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह आयोजित
- हरियाणा की जिला न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल | हाई कोर्ट ने किए 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, तुरंत नए पदभार संभालने के आदेश
- हरियाणा सरकार ने DA-DR बढ़ाकर 60% किया | 4 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को फायदा, जानें कब से मिलेगा एरियर
- बिहार में रिश्वत लेते पकड़ा गया यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट रजिस्ट्रार… और खुल गया ‘ऊपर’ तक का खेल | 2.5 लाख की डील में VC का नाम, ऑडियो रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप
- रेलवे में बड़ा बदलाव… अब बीमारी भी नहीं रोकेगी प्रमोशन | डी-कैटेगराइज्ड कर्मचारियों की पुरानी सेवा भी जुड़ेगी, ग्रुप ‘बी’ तक का रास्ता साफ
- बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका
- 25 ओवर में चौकों-छक्कों की बरसात, 2 मैचों में पलटे समीकरण | बैंकर्स और गोपालगढ़ क्लब की धमाकेदार जीत, टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच
