सरकार ने तबादलों पर फिर लगाई रोक, आदेश इन अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगा लागू

जयपुर 

गहलोत सरकार ने राज्य में कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर एक बार फिर रोक लगा दी है। लेकिन यह रोक आंशिक रहेगी। सरकार ने  30 मई से राज्य में ट्रांसफर पर से रोक हटाई थी

अब सरकार ने अपने आदेशों में संशोधन करते हुए  राजस्थान में ट्रांसफर-पोस्टिंग आंशिक रोक लगा दी है। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की ओर  से जारी आदेशों के अनुसार  राज्य में नगरीय निकायों में प्रशासन शहरों के संग अभियान से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर यह रोक रहेगी।