जयपुर
दी बार एसोसिएशन, जयपुर के वार्षिक चुनाव ( Jaipur Bar Association election result) में कमल किशोर शर्मा को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पवन शर्मा को पराजित किया।
इसी तरह महासचिव पद पर मनोज कुमार शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पंकज पचलागिया को पराजित किया। अध्यक्ष पद पर कमल किशोर को 2130 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर रहे पवन शर्मा को 926 वोट मिले। इसी तरह महासचिव पद पर मनोज कुमार शर्मा को 1566 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर पंकज शर्मा को 1050 वोट मिले।
उपाध्यक्ष के 2 पदों पर दीप्ति शर्मा और प्रमोद कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र गहलोत, उप कोषाध्यक्ष पद पर टीनू यादव, सयुंक्त सचिव पद पर सुनील कुमार शर्मा, पुस्तकालय सचिव के पद पर गिरजेश चतुर्वेदी और सांस्कृतिक सचिव पर घनश्यामदास विजय ने जीत दर्ज की है।
कार्यकारिणी के 12 पदों पर कुलदीप शर्मा, श्रवण सिंह, पुष्पेंद्र कुमार भारद्वाज, अनुभा सिंह, कमलेश शर्मा, महेश कुमार शर्मा, अंशुल कौशिक, शहाबुद्दीन गौरी, रमेशचंद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश खेतानी, घनश्याम गंगवाल और सूर्यदेव सिंह तंवर निर्वाचित घोषित किए गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- स्टार्टअप से रोजगार तक का रास्ता | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को दिया गया मार्गदर्शन
- दौसा में सूफ़ी रूहानियत का रंग | हज़रत ख़्वाजा सूफ़ी हकीमुद्दीन शाह के 42वें उर्स की चादरपोशी से आगाज़नगाड़ों, नात और कव्वाली की महफ़िलें—जायरीन उमड़ने लगे
- ₹24 हज़ार की जगह सिर्फ ₹5 हज़ार! | आयुष्मान मित्रों के शोषण पर डीएमए इंडिया का बड़ा आरोप ‘यह बंधुआ मजदूरी है, मानवाधिकारों का उल्लंघन’—चंडीगढ़ में शिकायत दर्ज
- एक सुर, एक समय, एक तिरंगा भाव | उदयपुर में ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन से गूंजा महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय परिसर
- जयपुर में वकीलों का हंगामा | आदर्श नगर थाने पर अवैध हिरासत और मारपीट का आरोप, हेड कांस्टेबल सस्पेंड, एएसपी जांच के बाद शांत हुआ मामला
- किसान, गाय और जैविक खेती | उदयपुर में संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने बताया — यही है भविष्य
- भरतपुर बैडमिंटन हॉल में चार दिन चला रोमांच, विजेता हुए सम्मानित
- रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर निबंध प्रतियोगिता, परिणाम घोषित
- विश्वविद्यालय में ‘खजाने’ की लूट, कुलपति समेत शीर्ष अफसरों के खिलाफ FIR के आदेश, वसूली भी होगी
- ‘खाली बैठा स्टाफ, सूनी क्लासरूम…’ | राजस्थान में 312 स्कूलों का होगा विलय, शिक्षा मंत्री दिलावर ने किया बड़ा एलान
