कांस्टेबल की पत्नी ने दो बच्चों को फंदे पर लटका कर मार डाला, फिर खुद ने भी कर लिया सुसाइड

जयपुर 

जयपुर में सोमवार रात एक दिल को दहला देने वाली घटना हुई। इसमें RACबटालियन के एक कांस्टेबल की पत्नी ने पहले अपने दो मासूमों की हत्या की और फिर  खुद ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार RACबटालियन जयपुर में कॉन्स्टेबल पद पर तैनात पति एक महीने की छुट्‌टी के बाद सोमवार को ही ड्यूटी पर गया था।

जानकारी के अनुसार महिला ने अपने दोनों बच्चों को फांसी के फंदे पर लटकाया और मार  डाला। इसके बाद खुद भी फंदे से झूल गई। इसमें तीनों की मौत हो गई। गोविंदगढ़ पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। तीनों शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

गोविंदगढ़ सीओ संदीप सारस्वत ने बताया कि RAC बटालियन जयपुर में तैनात रविंद्र सेठी का परिवार सिंगोद खुर्द गांव में रहता है। परिवार में उसके पिता, पत्नी मनीषा सेठी (32), बेटी नम्रता (10) और डेढ़ साल का बेटा काव्यांश है। जवान रविंद्र सेठी एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। छुट्टी खत्म होने पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी ड्यूटी पर लौट गया। रात करीब 10 बजे दोनों बच्चों को लेकर मां मनीषा कमरे में सोने चली गई। देर रात दोनों बच्चों को फंदे से लटकाकर मार दिया। उसके बाद उसने भी फंदे लगाकर सुसाइड कर लिया।

सुबह लगा घटना का पता
इस घटना का पता सुबह करीब 8 बजे उस समय लगा जब मनीषा का ससुर चाय बनाने को कहने को आया। काफी देर तक उसने मनीषा का कमरा खटखटाया, लेकिन मनीषा कमरे से बाहर नहीं आई।  जब कोई आवाज नहीं आई तो धक्का देकर गेट खोला। दोनों बच्चे और बहू तीनों साड़ी के फंदे से लटके मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के कारण घटना होना सामने आई है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए तीनों शवों को चौमूं सरकारी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?