पोती का जन्मदिन, दादी का हरियाली संकल्प | पौधे रोपे, परिंदों के लिए परिंडे बांधे — प्रकृति सेवा का अनोखा जश्न

भीलवाड़ा (Bhilwara) के रायला में लीला देवी सुवालका ने पोती सृष्टि सुवालका का छठा जन्मदिन पौधारोपण और पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर मनाया, पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया।

दिनेश कुमार सुवालका 

रायला (भीलवाड़ा) 

रायला (भीलवाड़ा) में आधुनिक दिखावे और भव्य पार्टियों के दौर के बीच एक दादी ने अपनी पोती का जन्मदिन ऐसे अंदाज में मनाया कि पूरा इलाका उसकी मिसाल दे रहा है। रायला की लीला देवी सुवालका ने अपनी पोती सृष्टि सुवालका के छठे जन्मदिन को प्रकृति सेवा का उत्सव बना दिया। शनिवार को उन्होंने किसी महंगे आयोजन के बजाय पौधारोपण और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया।

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

छायादार पौधों से महकेगा आंगन

इस खास मौके पर लीला देवी ने Gulmohar और Karanj जैसे छायादार और उपयोगी पौधे लगाए। उनका कहना था कि गुलमोहर अपनी लालिमा से प्रकृति को सुंदर बनाएगा, वहीं करंज की छांव भीषण गर्मी में राहगीरों और जीव-जंतुओं को राहत देगी।

उन्होंने कहा, ‘सृष्टि जैसे-जैसे बड़ी होगी, ये पौधे भी उसके साथ बढ़ेंगे और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा देंगे।’

बेजुबान पक्षियों को मिला सहारा

बढ़ती गर्मी और सूखते जलस्रोतों को देखते हुए परिवार ने पेड़ों पर मिट्टी के परिंडे बांधे और उनमें पानी भरकर पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम किया। यह छोटी-सी पहल उन बेजुबान परिंदों के लिए जीवनदायी साबित होगी जो गर्मी में पानी की तलाश में भटकते हैं।

संस्कारों की नई पौध

लीला देवी सुवालका की इस पहल की सुवालका परिवार और आसपास के क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। उन्होंने अपनी पोती को जन्मदिन पर महंगे उपहारों के बजाय ‘प्रकृति प्रेम’ के संस्कार भेंट किए। छोटी सृष्टि ने भी अपनी दादी के साथ मिलकर पौधों को पानी दिया, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरक संदेश है।

लीला देवी का सशक्त संदेश

इस अवसर पर लीला देवी ने सभी से अपील की कि बच्चों के जन्मदिन या किसी भी मांगलिक अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। उनका कहना है कि यही सच्ची सेवा है और यही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी भी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

घर बैठे सरेंडर करें LPG कनेक्शन | PNG उपभोक्ताओं के लिए सरकार का नया डिजिटल पोर्टल, डीलर के पास जाने की जरूरत खत्म

अब पोस्टिंग जहां, वहीं से मिलेगा होम लोन | सरकार ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया ‘गृह सुगम’ पोर्टल

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।