डिग्री का जाल बेनकाब | यूजीसी ने राजस्थान के इस कॉलेज को बताया ‘फर्जी’, छात्रों को सख्त चेतावनी

यूजीसी (UGC) ने अलवर (Alwar) के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज (Rajiv Gandhi IT and Management College) को फर्जी घोषित किया। आयोग ने छात्रों और अभिभावकों को चेतावनी दी कि यहां से ली गई डिग्री मान्य नहीं होगी।

अलवर 

University Grants Commission (यूजीसी) ने राजस्थान के अलवर जिले (भिवाड़ी) स्थित Rajeev Gandhi Institute of Technology and Management College Alwar को फर्जी संस्थान घोषित कर दिया है। आयोग ने शनिवार सुबह अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर सार्वजनिक नोटिस जारी कर देशभर के छात्रों और अभिभावकों को आगाह किया कि इस संस्थान में प्रवेश लेना उनके भविष्य के साथ गंभीर जोखिम हो सकता है।

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

यूजीसी के सचिव Manish R. Joshi द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह संस्थान यूजीसी अधिनियम, 1956 की किसी भी धारा के तहत मान्यता प्राप्त नहीं है। इसका मतलब साफ है कि यह कॉलेज न तो स्नातक (UG) और न ही स्नातकोत्तर (PG) डिग्री देने के लिए अधिकृत है।

आयोग ने साफ शब्दों में कहा है कि यहां से प्राप्त की गई कोई भी डिग्री उच्च शिक्षा में प्रवेश या सरकारी नौकरियों के लिए पूरी तरह अमान्य मानी जाएगी। यूजीसी ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यह संस्थान नियमों की अनदेखी कर अवैध तरीके से डिग्रियां बांट रहा था।

नोटिस में जनता से अपील की गई है कि ऐसे ‘स्वयंभू’ शिक्षण संस्थानों के झांसे में बिल्कुल न आएं। यूजीसी ने इस कॉलेज का नाम अपनी आधिकारिक ‘फेक यूनिवर्सिटी’ सूची में भी शामिल कर लिया है।

आयोग ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले उसकी मान्यता यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांच लें, क्योंकि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट जैसे अवैध संस्थानों में समय और पैसा लगाना सीधे-सीधे करियर के साथ खिलवाड़ है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

घर बैठे सरेंडर करें LPG कनेक्शन | PNG उपभोक्ताओं के लिए सरकार का नया डिजिटल पोर्टल, डीलर के पास जाने की जरूरत खत्म

अब पोस्टिंग जहां, वहीं से मिलेगा होम लोन | सरकार ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया ‘गृह सुगम’ पोर्टल

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।