भरतपुर
भरतपुर (Bharatpur) के वार्ड 43 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। 25 वर्षों से सामुदायिक भवन के सामने खाली पड़े सरकारी भूखंड में भरे गंदे पानी, बदबू और मच्छरों से परेशान वार्डवासियों को अब राहत मिलने जा रही है।
स्थानीय पार्षद दीपक मुदगल ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए 11 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के भरतपुर आगमन के दौरान उनसे मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा था। उन्होंने भूखंड में जलभराव और उससे होने वाली परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा शीघ्र समाधान की मांग की।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस समस्या को गंभीर मानते हुए तत्काल नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही के आदेश दिए। उनके निर्देशानुसार 1 मार्च 2024 को नगर निगम ने खाली भूखंड में मिट्टी भराव कार्य शुरू कर दिया, जिससे वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली।
इस कार्य के लिए पार्षद दीपक मुदगल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने न सिर्फ प्रदेश के बड़े विकास कार्यों पर ध्यान दिया है, बल्कि वार्ड स्तर की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान में भी पूरी संवेदनशीलता दिखाई है। जिससे खुशहाल राजस्थान की तस्वीर साकार हो रही है।
वार्डवासियों ने भी मुख्यमंत्री और पार्षद मुदगल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया। इस पहल से न केवल स्थानीय लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में जीवन स्तर में भी सुधार होगा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड पेपर लीक कांड: चार DSP व तीन SHO सहित 25 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, मचा हड़कंप
हिमाचल प्रदेश में इन सरकारी कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, अब किया ये गुनाह तो खत्म हो जाएगी उनकी नौकरी
हाई कोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती का जारी हुआ नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती
सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन! 8वें वेतन आयोग से नई उम्मीदें
जज बनने का सपना चकनाचूर! 366 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ पास
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें