सामाजिक संगठनों ने एसपी मृदुल कच्छावा का किया सम्मान

भरतपुर 

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भरतपुर के नव-नियुक्त पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का कौशलेश शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ब्राह्मण सभा भरतपुर के नेतृत्व में साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर व श्री बाँकेबिहारी जी का चित्र भेंट कर सम्मान किया।

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र ओमप्रकाश पहाड़िया भाजपा में शामिल |  पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के रिश्तेदार और इस पूर्व IAS को भी भाया कमल का फूल

कौशलेश शर्मा ने कच्छावा का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में भरतपुर जिले की कानून व्यवस्था के उत्कृष्ट होने की आशा व्यक्त की। डॉ. आलोक शर्मा निदेशक टेक्नोलॉजी पार्क सेवर ने कच्छावा को जिले की कानून व्यवस्था सुधारने हेतु शुभकामनायें दीं। इन्जी.पीयूष जयशंकर टाईगर सचिव टाईगर जूड़ो क्लब किला भरतपुर द्वारा भी कच्छावा का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।

इस अवसर पर  इन्जी. राजेन्द्र डन्डौतिया पूर्व सम्भाग अध्यक्ष वीग्रेजुएट इन्जीनियर्स एसोसिएशन राजस्थान (गियर), गिरधारी लाल शर्मा सेवानिवृत आईआरए, ईश्वरी प्रसाद शर्मा सेवानिवृत लेखाधिकारी, केदारनाथ पाराशर, जिलाध्यक्ष समता आन्दोलन भरतपुर, विष्णु शर्मा संचालक इन्दिरा रसोई,  बनवारी लाल शर्मा उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस भरतपुर, राजेन्द्र भारद्वाज, जिलाध्यक्ष मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भरतपुर, रामेश्वर शर्मा सेवानिवृत अमीन, बल्देव मुद्गल सेवानिवृत सहायक अभियंता नगरनिगम भरतपुर, डी एन शर्मा सेवानिवृत सहायक अभियन्ता, अशोक शर्मा समाजसेवी, देवेन्द्र मोहन तिवारी समाजसेवी उपस्थित थे। अन्त में पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा ने सभी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

प्रदेश के 29 महाविद्यालयों में शुरू होंगे नवीन संकाय, 253 नए पदों का होगा सृजन | इतने बजट का हुआ प्रावधान

प्रदेश में खुलेंगे 4 ADM, 3 SDM, 12 तहसील और 16 उप तहसील कार्यालय, 406 पदों का सृजन | यहां देखिए लिस्ट

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र ओमप्रकाश पहाड़िया भाजपा में शामिल |  पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के रिश्तेदार और इस पूर्व IAS को भी भाया कमल का फूल

हाईकोर्ट की सिफारिश पर छह महिला जज एक साथ बर्खास्त, जानिए वजह

ट्रक से निकल रहे सरिया में फंसी बाइक सवार युवक की टी-शर्ट, एक किलोमीटर घसीटता ले गया, गर्भवती पत्नी सहित मौके पर ही मौत | जिसने भी मंजर देखा; कांप गया