अलवर
अलवर जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग गोवर्धन की परिक्रमा कर अपनी कार से अपने गांव लेट रहे थे। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा अलवर जिले कठूमर कस्बे के नगर सड़क मार्ग पर 15 अगस्त रविवार को सुबह हुआ।
पुलिस ने बताया कि कार के ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आई जिसके चलते यह हादसा हुआ। मृतकों में एक महिला व बच्चा भी शामिल है। हादसे में घायल 3 लोगों को इलाज के लिए अलवर रैफर किया गया है। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार अलवर के मालाखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले एक ही परिवार के 8 लोग गोवर्धन की परिक्रमा लगा कर कार से लौट रहे थे। नगर से कठूमर आते समय उनकी गाड़ी एक ट्रॉले से टकरा गई। ट्रोला नगर की तरफ जा रहा था।
कार चालक को नींद की झपकी आने से ट्रोले से टकराने पर हुआ हादसा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। अचानक नींद की झपकी आने से रॉन्ग साइड सामने से आ रहे ट्रोले से कार टकरा गई। ट्रोला चालक ने कई बार हॉर्न बजाया बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हादसे की खबर आसपास क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
हादसा इतना खतरनाक था कि आसपास क्षेत्र में धमाके की आवाज हुई। आस पास रहने वालों ने बताया कि कार का ट्यूब फटने की आवाज सुनकर वो लोग सड़क की ओर दौड़े और हादसा देखने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस घटना में एक बच्चा भी महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हैं।
इनकी हुई मौत
हादसे में सतीश नरुका पुत्र ओमकार, वीरू सिंह राजपूत जमालपुर , पूनम पत्नी सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र विशाल सिंह, शिवानी पुत्री ओंकार की मौके पर मौत हो गई। हादसे में जूली चौहान, रश्मि नरूका और पूरवघायल हुए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
