जयपुर
लम्बे समय से तबादलों का इन्तजार कर रहे राजस्थान के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए खुशखबरी। सरकार ने इन शिक्षकों का तबादला करने का फैसला किया है। इन शिक्षकों से तबादलों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस बाबत निदेशक, माध्यमिक, प्रारम्भिक शिक्षा और पंचायती राज (प्रा. शि.) बीकानेर की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। तृतीय श्रेणी शिक्षक करीब 36 महीने से अपने तबादलों का इन्तजार कर रहे थे। पिछली भाजपा सरकार ने भी जाते-जाते 2018 में इन शिक्षकों के तबादले किए थे। इसके बाद अब 2021 में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का इन्तजार ख़त्म हुआ है।
विभाग के निदेशक सौरभ स्वामी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार तृतीय श्रेणी शिक्षकों से तबादलों के लिए 18 से 25 अगस्त तक शाला पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए पोर्टल का लिंक 18 अगस्त को सुबह 10 बजे खुल जाएगा और 25 अगस्त को रात 12 बजे बंद हो जाएगा। आदेशों के अनुसार माध्यमिक शिक्षा, प्रारम्भिक शिक्षा और पंचायती राज (प्रा. शि.) के तृतीय श्रेणी शिक्षक, प्रबोधक, शारीरिक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक और पुस्तकालयाध्यक्ष इस पोर्टल पर तबादलों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आदेशों के अनुसार आवेदन लेने के बाद भी विभाग अपने स्तर पर भी बिना आवेदन लिए ही शिक्षकों के तबादले करने को स्वतंत्र है। आदेशों के अनुसार प्रोबेशनर और ट्रेनी शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा के कार्मिक माध्यमिक में ही और प्रारम्भिक शिक्षा और पंचायती राज (प्रा. शि.) के कार्मिक प्रारम्भिक शिक्षा और पंचायती राज (प्रा. शि.) विभाग में ही स्थानांतरण के पात्र होंगे।
तबादलों को लेकर डोटासरा का बड़ा बयान
शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा ने इन तबादलों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और कहा है कि अभी शिक्षकों से तबादलों के लिए आवेदन मांगे गए हैं और इसके बाद इनके तबादले करने की क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी, इसकी गाइड लाइन तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि तबादलों के लिए लम्बे समय से इन्तजार कर रहे इन शिक्षकों को राहत प्रदान की जाए। इस वीडियो में सुनिए कि डोटासरा ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर क्या कहा है:
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
