अजमेर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार सुबह रीट परीक्षा-2021के तहत लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय का परिणाम जारी कर दिया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय इस परिणाम में 10 प्रतिशत अकादमिक अंक (बीएड, पीजी-यूजी और अन्य समकक्ष डिग्री) जोडऩे के बाद पदों के अनुरूप मेरिट तैयार करेगा।
सामान्य श्रेणी में 47 हजार 79 ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए । SC/ST में 382112 अभ्यर्थी ने 55 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। रीट लेवल 1 में अजमेर के अजय वैष्णव वैरागी और उदयपुर के गोविंद सोनी ने टॉप किया है। दोनों टॉपर्स ने 148 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं रीट लेवल-2 की बात करें तो श्रीगंगानगर की कीरत सिंह, बीकानेर की सुरभि पारीक, राजसमन्द के निंबाराम ने टॉप किया है। 26 सितंबर को रीट एग्जाम 2021 आयोजित किया गया था।
आप अपना रिजल्ट (REET Exam 2021 Result) रीट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं- https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डी. पी.जारोली बताया कि 26 सितंबर को लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया गया। लेवल प्रथम में 12 लाख 67 हजार 985 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10 लाख 19 हजार 764 परीक्षा में शामिल हुए। उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार रोके गए परिणाम के अलावा 33 हजार 604 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है।
शिक्षा विभाग बनाएगा अंतिम मेरिट
प्रो. जारोली ने बताया कि परीक्षा परिणाम को बोर्ड प्रशासन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय भेजेगा। सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग परीक्षार्थी की अकादमिक योग्यता के आधार पर 10 प्रतिशत अंक जोड़े जाएंगे। इनमें बीएड, स्नातक और स्नातकोत्तर और इसके समकक्ष शैक्षिक योग्यता के अंक शामिल होंगे। तत्पश्चात अंतिम रूप से पदों के अनुरूप मेरिट तैयार होगी। इसमें 30 हजार से अधिक पदों पर पात्रता घोषित की जाएगी। सरकार द्वारा घोषित इस मापदंड के अनुसार अभ्यर्थी भर्ती के पात्र होंगे।
परिणाम एक नजर में: प्रथम लेवल
- सामान्य वर्ग: 1 लाख 63 हजार 074 अभ्यर्थियों में से 46 हजार 215 अभ्यर्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए
- एससी, एसटी ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस: 1 लाख 40 हजार 40 परीक्षार्थियों ने 55 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए
- विधवा, परित्यक्ता और भूतपूर्व सैनिक: 2913 परीक्षार्थियों ने 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए
- दिव्यांग श्रेणी: 7629 परीक्षार्थियों ने 40 प्रतिशत से एडहॉक अंक प्राप्त किए।
- सहरिया जनजाति श्रेणी: 16 हजार 948 परीक्षार्थियों ने 36 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
द्वितीय लेवल
पंजीकृत: 12 लाख 67 हजार 540 परीक्षा में बैठे, 10 लाख 32 हजार 855 में से 3 लाख 29 हजार 640 परीक्षार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
- सामान्य वर्ग: 47 हजार 079 ने प्राप्त किए 60 प्रतिशत अंक
- एसी-एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडडब्ल्यूएस: 3 लाख 82 हजार 112 परीक्षार्थियों ने 55 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए
- विधवा, परित्यक्ता, भूतपूर्व सैनिक श्रेणी: 7201 परीक्षार्थियों ने 50 प्रतिशत प्राप्त किए
- दिव्यांग श्रेणी: 12669 परीक्षार्थियों ने 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए
- सहरिया जनजाति: 41,990 परीक्षार्थियों ने 36 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए
यह रहे टॉपर्स: लेवल प्रथम (अधिकतम अंक150)
- अजय वैष्णव वैरागी-148 (अजमेर)
- गोविंद सोनी-148 (उदयपुर)
- अभिजीत शर्मा-146 (भीलवाड़ा)
- दामोदर पारीक-146 (जयपुर)
- रिंकु सिंह- 146(जयपुर)
- प्रकाश-146 (बारां)
- मोहम्मद शाहिद-145 (अजमेर)
- मंगल चंद शर्मा-145 (अलवर)
- श्रुति भारद्वाज-145 (भीलवाड़ा)
- सांवरलाल डांगी-145 (भीलवाड़ा)
- राहुल कुमार-145 (जयपुर)
- विकास कुमार-145 (जैसलमेर)
- संजय कुमार मीणा-145 (कोटा)
- राकेश अबासारा-145 (सीकर)
- विनोद कुमार प्रजापत-145 (श्रीगंगानगर)
- बनवारीलाल-145 (बारां)
- सवाईराम-145 (हनुमानगढ़)
- रवि कुमार-145 ( करौली)
यह रहे टॉपर्स: लेवल द्वितीय (अधिकतम अंक 150)
- कीरत सिंह-146 (श्रीगंगानगर)
- सुरभि पारीक-146 (बीकानेर)
- निम्बाराम-146 (राजसमंद)
- आमिर खिलजी-145 (अजमेर)
- मोनिका जाट-145 (चित्तौडगढ़़)
- दिनेश सेन-145 (चित्तौडगढ़़)
- संजय खान-145 (जयपुर)
- वर्षा लादूराम चौधरी -145 (नागौर)
- सुमित कुमार-145 (बीकानेर)
- विकास यादव-144 (अजमेर)
- मांगीलाल शर्मा-144 (जयपुर)
- राहुल चौधरी-144 (जयपुर)
- चित्रेशकांत भट्ट-144 (जयपुर)
- रविकांत बैरवा-144 (सवाई माधोपुर)
- आनंद सिंह-144 (सीकर)
- ललित कुमार-144 (श्रीगंगानगर)
- दीपक चौधरी-144 (धौलपुर)
- मेघा चौधरी-144 (हनुमानगढ़)
- खुशबू शर्मा-144 (करौली)
- कृष्णा चौधरी-144 (जयपुर)
- धर्मराज चौहान-144 (जयपुर)
प्रोविजनल मार्कशीट अपलोड
बोर्ड ने रीट के दोनों लेवल के अभ्यर्थियों की प्रोविजनल अंकतालिका वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। अभ्यर्थी इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड मूल अंकतालिका और सर्टिफिकेट बाद में जारी करेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
