जालौर
राजस्थान में एसीबी ने सोमवार एक और बड़ी कार्रवाई की। उसने जालोर के आहोर उपखंड मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी (SDM) मासिंगा राम जांगिड़ को 40 हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी DG बीएल सोनी, ADG दिनेश एमएन के निर्देशन पर यह कार्रवाई हुई।
जालोर एसीबी के एडिशनल एसपी महावीर सिंह ने बताया कि पार्षद लक्ष्मण सांखला ने म्यूटेशन भरने की एवज में एसडीएम द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी को दी थी। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। सोमवार देर शाम को पीड़ित लक्ष्मण को अपने आवास पर बुलाकर एसडीएम ने रिश्वत की राशि ली। इसी दौरान एसीबी टीम ने मासिंगा राम जांगिड़ को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
जालोर शहर निवासी लक्ष्मण सिंह सांखला की बहन के ससुराल में म्यूटेशन (विरासत का नामांतरण) के लिए आहोर एसडीएम के पास अपील की थी। पिछले एक साल से एसडीएम आदेश पारित नहीं कर रहा था। उसके एवज में 50 हजार रुपए की परिवादी पक्ष से रिश्वत की डिमांड करने लगा।
मासिंगा राम जांगिड़ आरएएस (RAS) बनने के बाद चितलवाना में प्रशिक्षु के तौर पर लगाया था। कुछ समय तक चितलवाना में रहने के बाद जांगिड़ ने अपना तबादला आहोर उपखंड मुख्यालय पर करवा दिया था। वह तारातरा, बाड़मेर का रहने वाला है। पहले वह किसी दूसरे विभाग में था। आरएएस में चयन हुआ तो एसडीएम बन गया। पिछले 2 वर्षों से आहोर में एसडीएम के पद पर है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
