जयपुर
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाने का न्यायिक क्षेत्र आमेर कोर्ट में देने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण आमेर कोर्ट में करीब तीन सप्ताह से न्यायिक कार्य ठप पड़ा है। दी बार एसोसिएशन आमेर के अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि जयसिंहपुरा खोर थाने का न्यायिक क्षेत्र बनीपार्क न्यायालय में दिया गया है, जो करीब 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर है। उनकी मांग है कि जयसिंहपुरा खोर थाने का न्यायिक क्षेत्र आमेर कोर्ट में दे दिया जाए।
आपको बता दें कि जयसिंहपुरा खोर और दौलतपुरा नए थाने बने हैं। आमेर थाने का क्षेत्र काटकर कुछ हिस्सा दौलतपुरा थाने में दे दिया गया है, तो कुछ हिस्सा जयसिंहपुरा खोर थाने में दिया गया है। लेकिन अधिवक्ताओं की परेशानी ये है कि जयसिंहपुरा खोर थाने का न्यायिक क्षेत्र बनीपार्क न्यायालय में दिया गया है, जो करीब 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर है। जबकि जयसिंहपुरा खोर थाने की सीमाएं आमेर न्यायालय से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर है। इसलिए वे चाहते हैं कि जयसिंहपुरा खोर थाने का न्यायिक क्षेत्र आमेर कोर्ट में दिया जाए।
करेंगे सद्बुद्धि यज्ञ
एडवोकेट सुजीत कुमार सैनी ने बताया कि आमेर का क्षेत्र शामिल करते हुए जयसिंहपुरा खोर थाना नया सृजित किया गया है। जयसिंहपुरा खोर थाने की सीमाएं आमेर न्यायालय से मात्र 4 किलोमीटर दूरी पर है। लेकिन जयसिंहपुरा खोर थाने को बनीपार्क न्यायालय के क्षेत्राधिकार में दिया जा रहा है जो कि करीब 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर है। जो की कटाई व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सुनवाई नहीं की गई तो सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कम वैज्ञानिक, लेकिन कमाल का काम | MPUAT की रिसर्च काउंसिल मीटिंग में नई खेती तकनीक और कमाई मॉडल पर बड़ा फोकस
- 4 नकाबपोश, 10 मिनट का खेल और 2 करोड़ का सोना साफ | दिनदहाड़े बैंक में धावा, मारपीट कर लॉकर खाली कर फरार, 5 लाख कैश भी लूट ले गए
- AAP में बगावत का ब्लास्ट | राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले—‘गलत पार्टी में सही आदमी’, 2/3 सांसदों संग BJP में विलय का ऐलान
- एक महीने से हत्यारे आज़ाद, शहर सड़कों पर | नदबई में उफन पड़ा गुस्सा, पत्नी की चीख—‘न्याय दो’, बाजार-स्कूल सब बंद
- खेलते-खेलते मलबे में दब गए दो मासूम | मजदूरी पर गए मां-बाप, घर लौटे तो 4 और 5 साल के बच्चों की सिर्फ लाशें मिलीं
- अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार
- हाईकोर्ट का सख्त वार | डिस्कॉम CMD आरती डोगरा पर ACB जांच के आदेश, 3 महीने में रिपोर्ट तलब
- सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत | महंगाई भत्ता बढ़ा, लाखों को मिलेगा फायदा
