देर रात राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल | 25 IAS और 9 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने 25 IAS और 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर कई जिलों के एसपी तक नई नियुक्तियां की गईं।

जयपुर 

राजस्थान की प्रशासनिक मशीनरी में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। गुरुवार देर रात को जारी तबादला सूची में सरकार ने कई अहम विभागों और जिलों में नए चेहरे तैनात किए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर तक कुल 34 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं।

जारी सूची में 25 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं। नई सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं कुछ अधिकारियों को नई तैनाती के साथ अहम पदों पर भेजा गया है।

तबादला सूची में शीर्ष स्तर पर भी बदलाव देखने को मिला। अखिल अरोड़ा को अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, जयपुर लगाया गया है, जबकि अपर्णा अरोड़ा को अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। श्रेया गुहा को महानिदेशक, हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (HCM RIPA) जयपुर नियुक्त किया गया है।

प्रवीण गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ युवा मामले एवं खेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अजिताभ शर्मा को अध्यक्ष, राजस्व मंडल अजमेर बनाया गया है।

सरकार ने आलोक गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग नियुक्त किया है। निखिल कुमार को प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुमार यादव को अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा एवं पंचायतीराज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग में लगाया गया है।

इसी क्रम में हेमंत कुमार गेरा को प्रमुख शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग नियुक्त किया गया है, जबकि टी. रविकांत को प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भवानी सिंह देथा को प्रमुख शासन सचिव, परिवहन विभाग और अध्यक्ष, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बनाया गया है।

विकास सीताराम भाले को प्रमुख शासन सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग में लगाया गया है। वहीं डॉ. देवाशीष पृष्ठी को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

कृष्ण कुणाल को शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, डॉ. नीरज कुमार पवन को महानिदेशक, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान और डॉ. समित शर्मा को शासन सचिव, सहकारिता विभाग तथा रजिस्ट्रार, सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा डॉ. आलोक रंजन मलिक को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का आयुक्त बनाया गया है, जबकि डॉ. जोगाराम को पंचायतीराज विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सरकार ने पी. चन्द्र किशन को श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण विभाग (ईएसआई) का शासन सचिव बनाया है। पी. लक्ष्मी को अतिरिक्त निदेशक, राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड, उदयपुर नियुक्त किया गया है। पूनम को शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सुश्री आरती डोगरा को शासन सचिव, ऊर्जा विभाग और अध्यक्ष, डिस्कॉम्स बनाया गया है। वहीं वेद प्रकाश कुमार को संभागीय आयुक्त, जयपुर तथा आई. आनंदी को आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग नियुक्त किया गया है। शुभ्रा त्यागी को शासन सचिव, पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस महकमे में भी फेरबदल

आईपीएस अधिकारियों में भी कई अहम जिलों में बदलाव किया गया है। चूनाराम जाट को पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर नियुक्त किया गया है। संजीव नैन को पुलिस उपायुक्त (क्राइम), पुलिस आयुक्तालय जयपुर में तैनाती दी गई है, जबकि योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक), जयपुर बनाया गया है।

इसके अलावा अनिल कुमार को कमांडेंट, 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर लगाया गया है। हनुमान प्रसाद मीणा को पुलिस अधीक्षक, जयपुर ग्रामीण और धर्मेंद्र सिंह सागर को पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं नियुक्त किया गया है।

सरकार ने पियूष दीक्षित को पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर, ज्येष्ठा मैत्रेयी को पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर और निश्चय प्रसाद एम को पुलिस अधीक्षक, चूरू लगाया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कैब में डर लगे तो दबाइए SOS | जयपुर पुलिस से जुड़ी ओला कैब, बटन दबते ही लोकेशन के साथ पहुंचेगी पुलिस

गोद लेने वाली महिलाओं को भी पूरा मातृत्व अधिकार | सुप्रीम कोर्ट ने कहा—अब हर एडॉप्टिव मदर को मिलेगा 12 हफ्ते का अवकाश

एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।