भरतपुर
भरतपुर जिले के गांव कूम्हा स्थित गरिमा केंद्र पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के अधिकार, बाल विवाह, बाल मजदूरी, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व जनसाहस संस्था द्वारा संचालित मजदूर हेल्पलाइन नंबर 180012011211 और महिला व बालिका हेल्पलाइन नंबर 180030002852 की जानकारी दी गई। इसके बाद में जन साहस टीम के सदस्य आरसीएफ कृष्ण कुनाल स्वामी ने बाल श्रम अधिनियम 1986 के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर बच्चों को सांप सीढ़ी का गेम भी खिलवाय गये। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम, पूर्वं सरपंच बलदेव और आगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कमलेश सिंह सहित जन साहस टीम से राज्य समन्यवक विजय सिंह, जिला समन्यवक सोनू सागर, मिथलेश, फील्ड ऑफिसर राजकुमार यादव, इ. हरेन्द्र सिंह, जन साथी फैसिलिटेटर चित्रा कुमारी व मुकेशचंद उपस्थित रहे।
नोट: अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
धौलपुर में डबल मर्डर, पुरानी रंजिश के चलते महिला और उसकी मासूम बच्ची को गोली मारी
UP में दिल दहलाने वाली घटना, सोते समय घर में लगी आग; मां व पांच बच्चे जिंदा जले
राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार की होगी शुरुआत, मिलेंगे 11-11 लाख, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल
हाईकोर्ट की सिफारिश पर छह महिला जज एक साथ बर्खास्त, जानिए वजह
