उदयपुर के दर्शन डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल (Darshan Dental College and Hospital) के ऑर्थोडोंटिक्स विभाग द्वारा सतत दंत चिकित्सा शिक्षा (सीडीई) का आयोजन एवम् संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. नितिन डुंगरवाल द्वारा कराया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. स्वाति आचार्य, बिट्स कॉलेज भुवनेश्वर ने सर्जिकल तरीके से मुख के क्लेफ्ट विकार के इलाज एवं नवीनतम तकनीक के बारे में अवगत कराया।
अस्पताल के प्राचार्य डॉ. विकास पुनिया ने डॉ. स्वाति का आभार प्रकट किया एवं इस विषय पर अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी बीआर अग्रवाल एवं डॉ. जेके तायलीया के निर्देशन में हुआ।
इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश भर से 120 से अधिक ऑर्थोडोन्टिस्ट, पेडोडोंटिस्ट एवं ओरल सर्जन्स विशेषज्ञों ने भाग लिया और उन्हें नवीनतम तकनीक एवं मुख विकार के उपचार की जानकारियों के बारे में विचार-विमर्श का लाभ मिला।
समापन समारोह में उप प्रधानाचार्य डॉ. रविकिरण एवं डॉ. रूचि अरोरा, पीजी डायरेक्टर ने सभी डॉक्टरों का प्रमाण-पत्र के वितरण के साथ आभार व्यक्त किया।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें