चुनावी मोड़ पर कांग्रेस: शुरू किए Political APPOINTMENTS, पार्टी के 10 जिलाध्यक्षों को बनाया बीसूका का जिला उपाध्यक्ष

जयपुर 

अपनों की गुटबाजी से जूझ रही राजस्थान कांग्रेस आखिर साल 2021 के आखिरी दिन शुक्रवार को चुनावी मोड़ पर आ गईलम्बे इन्तजार के बाद पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के लिए सरकारी पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां शुरू कर दीं हैं। इनके जरिए पार्टी के असंतोष को थामने की कोशिश की जा रही है।

पार्टी ने शुरुआती राजनीतिक नियुक्तियां बीसूका से की है। पार्टी के दस जिलों के अध्यक्षों को आज बीसूका (20 सूत्रीय कार्यक्रम) का उपाध्यक्ष बना दिया गया। सूत्रों के अनुसार नए साल में कई और राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी। मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत किसी भी तरह अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता को हाथ से नहीं जाने देना चाहते। यही वजह है कि आखिरी वक्त में उनके धुर विरोधी पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से सुलह करनी पड़ गई।

इन्हें बनाया बीसूका का उपाध्यक्ष
आपको बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी के 13 जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया था। दस जिलों में बीसूका का जिला उपाध्यक्ष भी इन्हीं में से बनाया गया है। इनमें अलवर के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, बारां के रामचरण मीणा, बाड़मेर के फतेह खान, दौसा के रामजीलाल ओढ़, जैसलमेर के उमेश सिंह तवर, झालावाड़ के वीरेंद्र सिंह गुर्जर, जोधपुर के सलीम खान, नागौर के जाकिर हुसैन गैसावत, राजसमंद के हरि सिंह राठौड़ और सीकर की जिला अध्यक्ष सुनीता घटाला को बीसूका का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?