जयपुर
अपनों की गुटबाजी से जूझ रही राजस्थान कांग्रेस आखिर साल 2021 के आखिरी दिन शुक्रवार को चुनावी मोड़ पर आ गई। लम्बे इन्तजार के बाद पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के लिए सरकारी पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां शुरू कर दीं हैं। इनके जरिए पार्टी के असंतोष को थामने की कोशिश की जा रही है।
पार्टी ने शुरुआती राजनीतिक नियुक्तियां बीसूका से की है। पार्टी के दस जिलों के अध्यक्षों को आज बीसूका (20 सूत्रीय कार्यक्रम) का उपाध्यक्ष बना दिया गया। सूत्रों के अनुसार नए साल में कई और राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी। मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत किसी भी तरह अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता को हाथ से नहीं जाने देना चाहते। यही वजह है कि आखिरी वक्त में उनके धुर विरोधी पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से सुलह करनी पड़ गई।
इन्हें बनाया बीसूका का उपाध्यक्ष
आपको बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी के 13 जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया था। दस जिलों में बीसूका का जिला उपाध्यक्ष भी इन्हीं में से बनाया गया है। इनमें अलवर के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, बारां के रामचरण मीणा, बाड़मेर के फतेह खान, दौसा के रामजीलाल ओढ़, जैसलमेर के उमेश सिंह तवर, झालावाड़ के वीरेंद्र सिंह गुर्जर, जोधपुर के सलीम खान, नागौर के जाकिर हुसैन गैसावत, राजसमंद के हरि सिंह राठौड़ और सीकर की जिला अध्यक्ष सुनीता घटाला को बीसूका का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
