भरतपुर
भरतपुर में पुलिस ने एक डिकॉय आपरेशन कर REET परीक्षा में पास करने और नौकरी दिलाने की गारंटी लेने वाले एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। यह शिक्षक इस काम के लिए दस-दस लाख मांग रहा था। पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर इस शिक्षक को धर दबोचा।
यह शिक्षक भरतपुर जिले के कुम्हेर कस्बे में REET परीक्षा का पेपर पास कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से धोखाधड़ी की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि मुखबिर की बताई निशानदेही पर कुम्हेर में आरोपी की पहचान की गई और सहायक उप निरीक्षक राजपाल सिंह ने मनोरंजन बैंक के दो-दो हजार के 49 नोट की गड्डी लेकर उसके ऊपर एक, 2 हजार का असली नोट लगाकर डिकॉय ऑपरेशन के लिए सहायक उप निरीक्षक नौबत सिंह को दिए।
एसपी ने बताया नौबत सिंह ने आरोपी शिक्षक से एक रिश्तेदार को रीट परीक्षा में पास कराने के बारे में बात की तो शिक्षक ने इस काम के एवज में 10 लाख रुपए और एडवांस में दो लाख रुपए मांगे। एसपी ने बताया कि इसके बाद सौदा फ़ाइनल होने पर आरोपी शिक्षक ने रीट परीक्षा में चयन की गारंटी दी। इसके बाद नौबत सिंह ने अपनी जेब से एक लाख की गड्डी (जिनमें से 2 हजार का असली नोट था और बाकी 49 मनोरंजन बैंक यानी नकली नोट) अपनी जेब से निकाल कर आरोपी को दे दिए। इस पर इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने उसको दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी का नाम कुम्हेर थाना क्षेत्र के पूंठ गांव निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र खुशीराम बताया गया और उसकी पोस्टिंग कुम्हेर के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय गोलपुरा में शिक्षक के पद पर है। पुलिस टीम ने आरोपी शिक्षक से डिकॉय ऑपरेशन में इस्तेमाल की गई नोटों की गड्डी, दो स्मार्ट फोन बरामद कर लिए। जब मोबाइलों की जांच की गई तो मोबाइल में कई अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और उनसे नौकरी दिलाने को लेकर की गई चैट भी मिलीं।
गिरोह में और भी हैं शामिल
पूछताछ में आरोपी शिक्षक ने बताया कि वो और उसके कई साथी नौकरी लगाने का झांसा देकर 15-20 परीक्षार्थियों से कुछ राशि एडवांस लेकर व बाकी राशि नौकरी लगने के बाद लेना तय कर लेते हैं, जिनमें से कुछ परीक्षार्थी खुद की मेहनत से ही नौकरी पर लग जाते हैं, जो नहीं लगते हैं उनके रुपए किस्तों में वापस कर देते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
