राज्य सरकार ने लोक परिवहन बसों के परमिट को एक साल बढ़ा दिया है। ऐसे में लोक परिवहन बस अब 8 साल की जगह 9 साल चलेगी। यह आदेश आने पर लोक परिवहन संचालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसका 1000 बस आपरेटर को लाभ मिलेगा।
प्राइवेट बस एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश विधि सलाहकार अधिवक्ता दीपक मुद्गल एडवोकेट ने बताया कि इसके लिए प्रदेश के बस ऑपरेटर यूनियन सदस्यों ने जयपुर में परिवहन मुख्यालय से लेकर परिवहन मंत्री और मुख्य मंत्री से भी मुलाकात की थी।
भरतपुर के बस ऑपरेटर करतार सिंह मदेरणा, महेश मदेरणा, रज्जो सोलंकी, दीवान सिंह, गौरव सिंह, यशपाल सिंह, जगराम पाराशर, गिरजेश पंडित, कीर्तीभान सिंह, भूपेंद्र चतुर्वेदी, थान सिंह दीपक चौबे, दीपू, शुभम चौधरी आदि ने इन आदेशों पर ख़ुशी जताई है।