जयपुर
राजस्थान सरकार ने पटवारियों के भत्ते बढ़ा दिए हैं। इन भत्तों में लम्बे अरसे बाद बढ़ोतरी हुई है। भत्तों में बढ़ोतरी को लेकर पटवारी काफी समय से आंदोलन कर रहे थे। सरकार ने उनके भत्तों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंजूरी के बाद राजस्व विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
आदेशों के अनुसार पटवारियों का हार्ड ड्यूटी अलाउंस 1500 रुपए महीने से बढ़ाकर 2250 रुपए कर दिया है। अतिरिक्त प्रभार वाले पटवारियों को मिलने वाला अतिरिक्त कार्य भत्ता 2,500 रुपए से बढ़ाकर 3,750 रुपए कर दिया गया है। हार्ड ड्यूटी अलाउंस में 750 रुपए और एक्सट्रा वर्क अलाउंस में 1250 रुपए की बढ़ोतरी की है।
पटवारी इन मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। भत्ते बढ़ाने समेत कई मांगों को को लेकर पटवारियों ने राजधानी जयुपर से लेकर जिला स्तर तक धरने दिए थे। अतिरिक्त चार्ज वाली पंचायतों में लंबे समय तक कार्य बहिष्कार किया। अब सरकार ने पटवारियों के लंबे आंदोलन के बाद उनकी मांगों पर फैसला किया है। भत्ते बढ़ने से पटवारियों की दो मांगें पूरी हो गई हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
