जोधपुर से जैन साध्वी का अपहरण, फतेहपुर में पकड़े गए अपहृर्ता, जैन साध्वी दस्तयाब

जोधपुर 

जोधपुर के महामंदिर इलाके में स्थित प्रथम पोल जैन स्थानक से दिनदहाड़े एक जैन साध्वी का अपहरण का मामला सामने आया है। कड़ी नाकाबंदी के दौरान जैन साध्वी को रात को ही सीकर फतेहपुर से दस्तयाब कर चार अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया गया। जिन्होंने अपहरण किया उनमें  दो पुरूष और दो महिला शामिल हैं।

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि महामंदिर प्रथम पोल में जैन स्थानक आया है। बुधवार दोपहर में बारह साढ़े बारह बजे के आस पास एक कार में कुछ लोग सवार होकर आए। उन लोगों ने जैन स्थानक की साध्वी 21 साल की महासती अनुयाजी का अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गए। जैन स्थानक के मुकेश बोहरा की तरफ से बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गई।

थानाधिकारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी करवाई। तब पंजाब पासिंग नंबर की कार को नागौर की तरफ निकलते देखा गया। फिर पुलिस ने प्रदेश भर में नाकाबंदी करवा दी। रात को यह कार सीकर के फतेहपुर इलाके में नाकाबंदी में पकड़ी गई।

पुलिस ने देखे सीसीटीवी फुटेज
थानाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर आस पास के फुटेजों को देखा गया। तब एक कार में दो महिलाएं और दो पुरूष देखे गए। जोकि साध्वी अनुयाजी को ले जाते दिखे है। गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी तलाश में नाकाबंदी करवाई गई।

साध्वी अनुयाजी के बचपन में ही माता पिता गुजर गए थे। फिर 13 साल की उम्र की साध्वी बन गई थी। वह वर्तमान में जैन स्थानक महामंदिर प्रथम पोल पर ही रहती थी।


 

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?