पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सब के लिए आदर्शवान एवं अनुकरणीय: पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की संगोष्ठी

भरतपुर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच जिला भरतपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की56वीं पुण्यतिथि  के अवसर पर  “दीनदयाल जी का भारत के विकास में योगदान ” विषय पर एक  संगोष्ठी आयोजन किया गया।

भरतपुर में धर्म परिवर्तन पर बवाल, मारपीट के बाद मची भगदड़ | 500 लोगों को होटल में बंद कर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय  का सपना  अखंड भारत को बनाए रखना था। उन्होंने कहा कि आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की  नींव रखने वाले पंडित जी का चरित्र हम सबके लिए अनुकरणीय है। आज इस देश को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे आदर्शवान राजनेता की आवश्यकता है ।हमें पंडित जी की तरह संस्कारवान एवं राष्ट्रप्रेमी बनने की परम आवश्यकता है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान एवं गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जीवन में संघर्ष करते हुए सदैव राष्ट्रहित की कामना की। उनका जीवन हम सब के लिए आदर्शवान एवं अनुकरणीय है। उन्होंने अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांत को भारतीय समाज में स्थापित किया। आज उन्हीं की प्रेरणा से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है एवं उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

गोयल ने कहा कि आज केंद्र में भाजपा की सरकार है। अतः पीएम मोदी जी को चाहिए कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मृत्यु के असली कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित करें। चुनाव तय खर्च सीमा में किए जाने चाहिए। विधानसभा व लोकसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए ताकि देश के ऊपर चुनावों के खर्च का बोझ ना पड़े।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष कुलदीप जघीना ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष व नगर निगम पार्षद श्यामसुंदर गौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील प्रधान, प्रमुख होटल व्यवसायी उदय सिंह मौजूद रहे। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पंडित जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं   2 मिनट का  मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संतोष चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद केशव, उदय सिंह गुर्जर, त्रिलोकी नाथ शर्मा, राकेश खत्री राजकुमार जैन, मोनू गोपालगढ़, डॉ. विनय शर्मा, राजेश राठी, देवो पंडा, संतोष अग्रवाल, राकेश खोखर, गोविंद राजपूत, राजवीर घसोला, एडवोकेट राम कुमार शर्मा, रविंद्र केमारिया, दिनेश लवानिया, उत्तम शर्मा,  पावन कौन्तेय, मनोज शकरपुर, रोशन सिरोहिया, शैलेंद्र उपाध्याय,  राहुल खंडेलवाल, डॉ. वीरेंद्र पचौरी, सुशील सैथरा,  मोनू मौर्य, मनीष शर्मा पहलवान, मोहित चतुर्वेदी , यशु कुमार शर्मा, गिरवर जघीना, अजयवीर जघीना, मनीष बंसल, मोनू मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

भरतपुर में धर्म परिवर्तन पर बवाल, मारपीट के बाद मची भगदड़ | 500 लोगों को होटल में बंद कर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन

मुख्यमंत्री ने दी युवाओं को सौगात, कनिष्ठ सहायक के 3,552 पदों पर होगी भर्ती

डिस्ट्रक्ट जेल में मुख्य प्रहरी ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

आगरा में बड़ी वारदात, मां और बेटे की हत्या के बाद व्यापारी ने किया सुसाइड | वीडियो में बताई सुसाइड की यह वजह

धूप की गोलियां

करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, PF पर बढ़ गया इतना ब्याज | जानें डिटेल

NPS को लेकर रिपोर्ट तैयार, एक निश्चित पेंशन की गारंटी दे सकती है सरकार

Deepfake के  खिलाफ मोदी सरकार सख्त, लोकसभा चुनाव से पहले उठा रही ये बड़ा कदम | देश के हर साइबर थाने में लगेगा ये स्पेशल टूल | जानें Deepfake से बचने के टिप्स

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और MS स्वामीनाथन को भारतरत्न | PM मोदी ने किया ऐलान | चरणसिंह के पोते जयंत चौधरी बोले ‘दिल जीत लिया’

राजस्थान में कर्मचारियों के तबादलों से हटा बैन, अब इस डेट तक हो सकेंगे तबादले

हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का हुआ तलाक, 12 साल बाद टूटा रिश्ता, ये वजह आई सामने

Good News: अब नोएडा एक्सटेंशन तक दौड़ेगी मेट्रो, DPR मंजूर | जानिए नए कॉरिडोर में कहां होंगे ये 11 स्टेशन

Good News: कर्मचारियों के DA में होगी अब इतनी बढ़ोतरी, AICPI का आंकड़ा जारी | बड़ा सवाल; क्या सरकार अब करेगी आठवें वेतन आयोग का गठन?

विधि आयोग की ये सिफारिश मान ली गई तो जमानत मिलना हो जाएगा मुश्किल | जानिए आयोग ने किस मामले में सरकार को दिया ये सुझाव

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें