जयपुर में भागवत भक्ति का महायज्ञ | सेवा कुंज आश्रम में 26 मार्च से 2 अप्रैल तक भागवत कथा, रासलीला, संकीर्तन और विशाल भंडारा

जयपुर (Jaipur) के सेवा कुंज आश्रम (Seva Kunj Ashram) जगतपुरा में 26 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक श्री निम्बार्क कृष्ण बिहारी भगवान के पाटोत्सव पर श्रीमद्भागवत कथा, रासलीला, अखंड हरिनाम संकीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

जयपुर 

श्री निम्बार्क कृष्ण बिहारी भगवान के दशम पाटोत्सव के उपलक्ष्य में राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित सेवा कुंज आश्रम में एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रीमद्भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ, श्रीमद्भगवद्गीता मूल पाठ, अखंड हरिनाम संकीर्तन, रासलीला और महाप्रसाद भंडारे जैसे कई आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे।

यह आयोजन गुरुवार 26 मार्च 2026 से पूर्णिमा गुरुवार 2 अप्रैल 2026 तक सेवा कुंज आश्रम, सेक्टर-23, प्रताप नगर, जगतपुरा (मेहल रोड) जयपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में श्रद्धालुओं को परिवार सहित शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

ये दुनिया मतलबी है दोस्तो …

कार्यक्रम की शुरुआत 26 मार्च गुरुवार को सुबह 7 बजे श्री गणेश पूजन और कलश यात्रा से होगी। यह यात्रा श्री राधारमण मंदिर, शिवराम कॉलोनी (गोल्डन डोम के पास) से प्रारंभ होकर सेवा कुंज आश्रम तक पहुंचेगी।

आयोजन के दौरान 26 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन आयोजित होंगे। कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रासाचार्य स्वामी श्री भुवनेश्वर वशिष्ठ जी महाराज (वृन्दावन धाम) द्वारा किया जाएगा।

इसी अवधि में 26 मार्च से 2 अप्रैल तक अखंड हरिनाम संकीर्तन निरंतर चलता रहेगा, जबकि 26 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रतिदिन रात 8 बजे से 11 बजे तक रासलीला का मंचन किया जाएगा।

1 अप्रैल बुधवार को रात्रि 8 बजे हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन होगा। इसके बाद 2 अप्रैल गुरुवार (पूर्णिमा) को ठा. श्री निम्बार्क कृष्ण बिहारी भगवान का पाटोत्सव और हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष संकीर्तन कार्यक्रम होगा। इस दिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक श्रीराधा ब्रजचन्द्र बिहारी संकीर्तन मंडल द्वारा संकीर्तन किया जाएगा।

उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक महाप्रसाद एवं विशाल भंडारा भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

यह आयोजन पूज्य संत बाबा श्री कृष्ण शरण (कल्याण दास) जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी वैष्णव भक्तों और श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

Judgment: रिश्वत लेने वाले कर्मचारी को नहीं मिलेगी ढाल | सह-आरोपी बरी हो जाए, तब भी नहीं धुलेगा भ्रष्टाचार

खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।