जयपुर
राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) के राजस्थान कॉलेज में नमाज पढ़ने के मामले में अब जयपुर के किशनपोल विधायक अमीन कागजी (MLA Amin Kagzi) भी मैदान में कूद गए हैं। कागजी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर उप प्राचार्य को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।
विधायक अमीन कागजी ने गहलोत को पत्र में लिखा है कि कॉलेज में 11 नवंबर को एक मुस्लिम छात्र पार्क के कोने में नमाज अदा कर रहा था। जिसे गार्ड ने यह कहते हुए रोक दिया कि वाईस प्रिंसिपल आरएन शर्मा का आदेश है कि किसी को नमाज नहीं पढ़ने दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला आरएन शर्मा ने बिगाड़ा है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री होशियार मीना ने कागजी की मांग का विरोध किया है और कहा है कि कांग्रेस के विधायक शिक्षा के मंदिर में धार्मिक वैमनस्य फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों की ओर से सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि विद्यार्थी परिषद इसका पुरजोर विरोध करती है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
