भरतपुर में लायंस क्लब कोहिनूर की बोर्ड बैठक में सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सतेन्द्र कुमार अध्यक्ष और संजय खंडेलवाल सचिव निर्विरोध चुने गए।
भरतपुर
समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर ने एक निजी होटल में बोर्ड ऑफ डायरेक्टरी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में नए सत्र 2026-2027 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और सेवा भावना का माहौल देखने को मिला।
क्लब अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष नई कार्यकारिणी का गठन किया जाता है तथा 30 जून से पहले नई बोर्ड डायरेक्टरी बनाना अनिवार्य होता है। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से लायन सतेन्द्र कुमार को अध्यक्ष, लायन संजय खंडेलवाल को सचिव, लायन प्रमोद खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष, लायन राजेन्द्र सिंह को सह सचिव तथा लायन दीपक गोयल को सह कोषाध्यक्ष निर्विरोध घोषित किया गया।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि नई कार्यकारिणी 01 जुलाई 2026 से समाज एवं मानवता की सेवा के लिए अपना कार्यभार संभालेगी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकें और अपने कार्यों से मानवता की सेवा कर सकें, तो जीवन वास्तव में सार्थक बन जाता है।
उन्होंने कहा कि क्लब लगातार अपने सेवा कार्यों के कारण आगे बढ़ा है और सभी लायन साथियों ने तन, मन और धन से समर्पित होकर क्लब को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सत्र 2025-2026 में किए गए कार्यों की सभी सदस्यों ने जमकर सराहना की और आने वाले समय में नई योजनाओं को साकार करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लायन रमेश चंद सिंघल, पीएमजेएफ लायन प्रेमपाल सिंह, एमजेएफ लायन प्रवीण फौजदार, लायन डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, लायन रूपेंद्र चौधरी, लायन संजय खंडेलवाल, लायन अशोक तांबी, लायन विजय सिंह, लायन मोहन मंगलानी, लायन राजेन्द्र सिंह, लायन मनोज फौजदार, लायन प्रमोद खंडेलवाल, लायन के.पी. सिंह, लायन राजकुमार फौजदार, लायन गोविंद खंडेलवाल, लायन दीपक गोयल, लायन ज्ञान सिंह, लायन कोमल सिंह, लायन डॉ. अजय महरवाल, लायन शेखर खंडेलवाल, लायन प्रमोद शर्मा, लायन अजय लोहिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
शुभेंदु अधिकारी के इस कदम से भड़क गया बांग्लादेश
आखिर खत्म हुआ इंतजार | RPSC ने जारी की SI भर्ती 2021 री-एग्जाम डेट, नए अभ्यर्थियों की एंट्री बंद
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
