नई दिल्ली में आयोजित 12वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भरतपुर के जयशंकर टाईगर क्लब ने 5 स्वर्ण और 5 रजत सहित कुल 10 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
भरतपुर। राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में जब देशभर के ताइक्वांडो खिलाड़ी मैट पर उतर रहे थे, तब भरतपुर के जयशंकर टाईगर क्लब के खिलाड़ियों ने ऐसा दम दिखाया कि हर मुकाबले के बाद तालियां गूंज उठीं। 12वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में क्लब के खिलाड़ियों ने 10 पदक जीतकर भरतपुर का नाम राष्ट्रीय मंच पर चमका दिया।
13 से 15 मई 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में जयशंकर टाईगर क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, फुर्ती और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण और 5 रजत पदक अपने नाम किए।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
सबसे ज्यादा चर्चा स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की रही। यशस्वी राजपूत ने 26 किग्रा वर्ग, अक्षित कुमार ने 27 किग्रा वर्ग, रामया शर्मा ने 41 किग्रा वर्ग, हिमांशु सिंह ने 45 किग्रा वर्ग और शांतनु राजपूत ने 63 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर भरतपुर का झंडा बुलंद किया।
वहीं दिव्यानी सिंह, जानवी अग्रवाल, प्रियांशु, पीयूष सिंह और कुणाल ने अपने-अपने भार वर्ग में रजत पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि अब छोटे शहरों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़े-बड़े खेल केंद्रों को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
इस सफलता के पीछे क्लब सचिव एवं नेशनल रेफरी इंजीनियर पीयूष जयशंकर टाईगर और एनआईएस कोच दीप्ति शर्मा की मेहनत और रणनीति को बड़ा कारण माना जा रहा है। दोनों प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि लगातार अभ्यास और सही मार्गदर्शन ही इस जीत की असली ताकत है।
चैंपियनशिप के आयोजन में दिल्ली ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप वत्स, सचिव अधिवक्ता हर्ष प्रिया सिंह, सह सचिव दयानंद, आयोजन सचिव प्रमीत तंवर और इंटरनेशनल कोच हरीश टोकस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने भी जयशंकर टाईगर क्लब के प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह जीत भारत के उभरते खेल भविष्य की मजबूत तस्वीर पेश करती है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
शुभेंदु अधिकारी के इस कदम से भड़क गया बांग्लादेश
आखिर खत्म हुआ इंतजार | RPSC ने जारी की SI भर्ती 2021 री-एग्जाम डेट, नए अभ्यर्थियों की एंट्री बंद
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
