उदयपुर: जे.सी. बॉस वॉलीबॉल लीग में युवाओं का जोश हाई, 21 मई तक चलेगी भिड़ंत

उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय के जेसी बॉस छात्रावास में JVL-6 वॉलीबॉल लीग का शुभारम्भ हुआ। 21 मई तक चलने वाली प्रतियोगिता में छात्र पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग ले रहे हैं।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

उदयपुर 

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के जेसी बॉस छात्रावास में मंगलवार को ‘जे.सी. बॉस वॉलीबॉल लीग (JVL)-6’ का उत्साहपूर्ण शुभारम्भ हुआ। 18 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में छात्रावास परिसर खेल भावना, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा के रंग में रंगा नजर आया। विभिन्न टीमों के विद्यार्थी पूरे जोश और उमंग के साथ मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं।

राजस्थान की अदालतों में महाबदलाव | हाईकोर्ट ने 126 जजों को इधर से उधर किया, फैमिली-POCSO-NDPS कोर्ट तक हिले, यहां देखें पूरी लिस्ट

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सहायक छात्रावास अधीक्षक रामनारायण कुम्हार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और मानसिक विकास का मजबूत आधार हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, क्योंकि खेल जीवन में संघर्ष, धैर्य और टीम वर्क का सबसे बड़ा पाठ सिखाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में आर्यन यादव, हर्षवर्धन सिंह, विष्णु गुर्जर, मनु यादव और जय प्रकाश निठारवाल सहित छात्रावास के कई विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान छात्रावास के बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे और सभी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया।

कार्यक्रम का संचालन आसाराम डूडी और दिनेश कुमार गुर्जर ने प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया, जिसकी उपस्थित विद्यार्थियों और अतिथियों ने सराहना की।

चार दिवसीय यह वॉलीबॉल लीग विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।