हलैना (भरतपुर)
भरतपुर जिले के उपखण्ड भुसावर के गांव गौगेरा के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से के ढाणी सूक्कू का नगला निवासी एक महिला की मौत हो गई तथा उसकी एक बकरी के प्राण भी निकल गए,साथ ही एक पेड़ बुरी तरह झुलस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम पंचायत गौगेरा के ढाणी सूक्कू का नगला निवासी मनीषादेवी जोगी पत्नी बलवीरसिंह जोगी गौगेरा के जंगल में स्वयं की बकरियां चराने गई। सुबह करीब 10 बजे बरसात शुरू हो गई। बरसात से बचाव के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। उसके साथ गई अन्य महिलाएं कुछ ही दूरी पर अन्य पेड़ के नीचे खड़ीहो गई। इसे दौरान बिजली गिरी और पेड़ के नीचे खड़ी मनीषा देवी जोगी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसके प्राण निकल गए और उसकी एक बकरी भी मर गई। उसके साथ बकरियां चराने गई अन्य महिलाओं ने चीख-पुकार कर ग्रामीणों को एकत्रित किया,जो मदद को आए।
प्रशासन व पुलिस ने मृतका मनीषादेवी जोगी को भुसावर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। कड़कती बिजली के गिरते ही ग्रामीण कांप उठे और जंगल से चीख-पुकार सुन कर बरसात के थमने के बाद ग्रामीण मदद को पहुंचे।
हादसा की सूचना प्राप्त होते ही गृह रक्षा व नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री भजनलाल जाटव, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, वैर के प्रधान साक्षी दीपक कुमार, तोताराम प्रधान, भुसावर की प्रधान सुफेदीदेवी, नगर पालिका भुसावर के चेयरमेन सुनीता प्रकाश जाटव आदि ने दूरभाष घटना की जानकारी ली और मृतका के परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- दौसा: ख्वाजा सूफ़ी हकीमुद्दीन शाह के 42वें उर्स में अमन और मोहब्बत की दुआएं | मीलाद, कव्वाली और लंगर में उमड़ा आस्ताना, आज होगा कुल की रस्म
- महारानी श्री जया कॉलेज में विचारों की उड़ान | ‘विकसित भारत 2047’ और ‘आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
- महिला कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर खास व्याख्यान | छात्राओं को दी गई ऑनलाइन सुरक्षा और यातायात नियमों की व्यावहारिक जानकारी
- भुसावर: पंगत में बैठाकर अन्नकूट प्रसादी का किया वितरण
- सर्दियों की दस्तक के साथ भरतपुर चहका | केवलादेव में लौटी ब्राह्मणी बतखों की टोलियाँ, खेतों-तालाबों पर सुनाई देने लगीं पंखों की सरसराहट
- स्टार्टअप से रोजगार तक का रास्ता | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को दिया गया मार्गदर्शन
- दौसा में सूफ़ी रूहानियत का रंग | हज़रत ख़्वाजा सूफ़ी हकीमुद्दीन शाह के 42वें उर्स की चादरपोशी से आगाज़नगाड़ों, नात और कव्वाली की महफ़िलें—जायरीन उमड़ने लगे
- ₹24 हज़ार की जगह सिर्फ ₹5 हज़ार! | आयुष्मान मित्रों के शोषण पर डीएमए इंडिया का बड़ा आरोप ‘यह बंधुआ मजदूरी है, मानवाधिकारों का उल्लंघन’—चंडीगढ़ में शिकायत दर्ज
- एक सुर, एक समय, एक तिरंगा भाव | उदयपुर में ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन से गूंजा महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय परिसर
- जयपुर में वकीलों का हंगामा | आदर्श नगर थाने पर अवैध हिरासत और मारपीट का आरोप, हेड कांस्टेबल सस्पेंड, एएसपी जांच के बाद शांत हुआ मामला
