जोधपुर
जोधपुर में एक युवक एक लाख रुपए में REET में फुल मार्क्स की गारंटी ले रहा था। SOG ने डमी नोट भेज कर युवक को जोधपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का नाम मनोहर सिंह है और जोधपुर का ही रहने वाला है।
SOG को ऐसी शिकायत मिली थी कि यह युवक परीक्षा में नंबर बढ़वाने के नाम पर ठग रहा है।उसने कई लोगों से परीक्षा में नम्बर बढ़वाने के नाम से 50 हजार से लेकर एक-एक लाख रुपए तक में डील भी कर ली थी। इस शिकायत पर SOG सत्यापन किया और फिर डिकॉय ऑपरेशन किया।
पुलिस निरीक्षक जब्बर सिंह चारण ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जोधपुर के ही त्रिवेणी नगर का रहने वाला है। उसे पकड़ने के लिए एसओजी ने पहले चेनाराम नामक व्यक्ति को आरोपी मनोहर सिंह के पास चिल्ड्रन बैंक के 50 हजार के डमी नोट देने के लिए भेजा। जब चेनाराम से मनोहर सिंह रुपए ले ही रहा था, उस समय एसओजी की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल मनोहर सिंह से पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ परीक्षा अधिनियम 420 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को पत्रकार बता रहा है। जो पहले भी किसी मामले में जेल जा चुका है। आरोपी का मोबाइल एसओजी ने जब्त कर लिया है, जिससे कई राज खुल सकते हैं। गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं, उसने कितने लोगों से डील कर रखी थी, इस सबके बारे में एसओजी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
