जयपुर
राजस्थान के कर्मचारी नेता और अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय लल्लू सिंह राजावत की 24वीं पुण्यतिथि गुरूवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई।
राजकीय मुद्रणालय स्थित महासंघ के प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों कर्मचारियों और 86 से अधिक कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस मौके पर महासंघ के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सभी ने राज्य के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
सपनों की भर्ती ध्वस्त | हाईकोर्ट ने रद्द की 859 पदों की SI भर्ती | अदालत ने बताई ये ख़ास वजह
राजावत का संघर्ष और विरासत
गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि स्व. लल्लू सिंह राजावत कर्मचारी हितों के लिए सदैव समर्पित रहे। उन्होंने पाँच बार भूख हड़ताल की, जिनमें से सबसे लंबी 19 दिन की भूख हड़ताल थी। इसी आंदोलन से उनके स्वास्थ्य पर स्थायी असर पड़ा, जो उनके निधन का कारण बना। वे हर कर्मचारी के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे और निजी काम छोड़कर भी तुरंत मदद को तैयार हो जाते थे।
श्रद्धांजलि सभा में जुटे संगठन
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इनमें वरिष्ठ कर्मचारी नेता विजय उपाध्याय, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री देवेंद्र सिंह नरूका, होमगार्ड के प्रदेश अध्यक्ष झलकन सिंह राठौड़, बीमा महासंघ के संरक्षक छोटेलाल मीणा, रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा, सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरपत सिंह, राजेंद्र शर्मा, प्रहलाद अग्रवाल, घासीलाल, ओम प्रकाश चौधरी, बहादुर सिंह, रवि शर्मा, देवी सहाय वर्मा, महेश कुमार, हनुमान सहाय (PWD), सुरेश नारायण शर्मा, नागेंद्र नाथावत, शशि शर्मा, उदय सिंह कल्याणोत, मनोज भारती सहित अनेक नेता शामिल रहे।
सभी संगठनों ने सामूहिक रूप से यह निश्चय किया कि स्वर्गीय लल्लू सिंह राजावत के अधूरे सपनों को पूरा करने और कर्मचारियों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संघर्ष की राह पर डटे रहेंगे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सपनों की भर्ती ध्वस्त | हाईकोर्ट ने रद्द की 859 पदों की SI भर्ती | अदालत ने बताई ये ख़ास वजह
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का कड़ा कदम | हाईकोर्ट के 14 जज बदले, देखें लिस्ट | कई राज्यों में हलचल
कार बाजार पर संकट के बादल | GST कट की आस में ग्राहकों ने रोकी खरीद, डीलर्स को भारी नुकसान का डर
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें