जोधपुर
जोधपुर में एक महिला पटवारी खान ट्रांसफर करने की एवज में अपनी ही घूस की खान भर रही थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस महिला पटवारी को एक लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आई इस पटवारी का नाम सीमा पत्नी राजीव रामावत है। उसे एसीबी ने 5 अगस्त गुरुवार सुबह चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में सेक्टर 9 स्थित मकान से रंगे हाथों ट्रैप किया। महिला पटवारी केरू के पटवार मण्डल में तैनात है।
रिश्वत राशि प्रथम मंजिल से फेंकी, पड़ौसी की जाली में अटकी
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ. विष्णुकांत के अनुसार केरू निवासी सुरेश कुमार पुत्र मगाराम जाट की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि एसीबी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में निरीक्षक राजेन्द्रसिंह व टीम ने दबिश दी। जिसे देख पटवारी घबरा गई। रिश्वत लेने के बाद वह छत की तरफ भागी और पहली मंजिल से रुपए फेंक दिए। जो पड़ोसी मकान में लगी नेट की जाली पर गिरे, जहां से एसीबी ने बरामद किए।
मौका रिपोर्ट बनाने के लिए मांगे थे दो लाख रुपए
एसीबी का कहना है कि परिवादी सुरेश जाट ने ईदु खां से केरू में एक आखली (पत्थर की खान) एग्रीमेंट के जरिए खरीदी है। खान अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए आवश्यक मौका रिपोर्ट बनावाने को सुरेश ने गत अप्रेल में पटवारी सीमा से सम्पर्क किया। पटवारी ने कार्य के बदले दो लाख रुपए मांगे। एसीबी से 4 अप्रेल को शिकायत की गई। 23 जून को सत्यापन कराया गया तो रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। एसीबी की टीम उसे गिरफ्तार करने के साथ पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके मकान की तलाशी ली जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में डॉक्टर की गिरफ्तारी से बवाल: राजस्थान में 24 घंटे निजी अस्पताल बंद | इमरजेंसी तक रोकने का फैसला
- राजस्थान पुलिस में फेरबदल: RPS अफसरों के तबादले | जयपुर में बड़ा रीशफल; देखें पूरी लिस्ट
- भरतपुर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या: आर.डी. गर्ल्स कॉलेज में श्रद्धांजलि और विचारों की गूंज | ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ का संदेश
- जयपुर कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर विचारों की गूंज: संगोष्ठी से ऑनलाइन क्विज तक छात्राओं की सक्रिय भागीदारी | कई प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- भरतपुर में 15 दिन का फ्री क्रिकेट कैंप: 20 अप्रैल से ट्रेनिंग शुरू | BCCI मान्यता प्राप्त कोच देंगे टिप्स, बिना कैंप नहीं मिलेगा टीम में मौका
- छोटे बच्चों के लिए कफ सिरप पर सख्ती की तैयारी: 2 साल से कम पर पूरी रोक का प्रस्ताव | जहरीले केमिकल्स से हुई मौतों के बाद केंद्र सख्त
- डॉक्टरों पर बढ़ते कार्यभार का राष्ट्रीय सर्वे शुरू | बिहार से हुई शुरुआत, कार्यघंटे, तनाव और सुविधाओं पर डीएमए की बड़ी पहल
