Jaipur News: हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम संपन्न

जयपुर 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन गायत्री चेतना केंद्र वरुण पथ, मानसरोवर, जयपुर में किया गया।

157 यूनिवर्सिटीज डिफॉल्टर घोषित, देखें पूरी लिस्ट | जानें UGC ने किस कारण लिया यह बड़ा फैसला

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता निम्बाराम (क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने कहा कि  350 वर्ष पूर्व ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन एक नये सूर्य का उदय हुआ। बर्बरता और उत्पीड़न का सामना कर रहे हिंदुओं को अत्याचारों से मुक्त कराने के लिए शिवाजी महाराज ने हिंदू पदपादशाही की स्थापना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिसकी स्थापना 100 वर्ष पूर्व हुई हिंदुओं का संगठन है और विश्व को शांति के मार्ग पर ले जाने के लिए तत्पर है। उन्होंने संगठन के पांच सूत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि हम समाज के सभी वर्गों में समरसता चाहते हैं और इसके लिए स्वयंसेवकों को अपने घरों से इसकी शुरुआत करने पर जोर दिया। उन्होंने अपने दैनिक आचरण, क्रिया व्यवहार खान-पान वेशभूषा में स्वदेशी अपनाने का आग्रह किया। अपने आसपास पर्यावरण का ध्यान रखना करते हुए भारतीय सामाजिक मूल्यों की स्थापना के लिए कुटुंब प्रबोधन और नागरिकों कर्तव्य पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के.एन. गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देशभक्त संगठन के रूप में विश्व में पहचान की बात कही। साथ ही उन्होंने शिवाजी के राज्याभिषेक से संबंधित प्रसंग भी सुनाए। कार्यक्रम में विभाग संघचालक मानसिंह चौहान भी मंच पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम से पूर्व निंबाराम ने माधव बस्ती स्थित पार्क में 5 पौधे रोपित किए। स्वयंसेवकों को इन पौधों की वर्ष पर्यंत देखभाल करने और इस बरसात में अधिकतम पौधे लगाने का आह्वान किया।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

157 यूनिवर्सिटीज डिफॉल्टर घोषित, देखें पूरी लिस्ट | जानें UGC ने किस कारण लिया यह बड़ा फैसला

UGC-NET का एग्जाम रद्द, गड़बड़ी की शिकायत के बाद सरकार ने लिया फैसला | CBI करेगी जांच

600 साल तक दुनिया में ज्ञान की धमक बिखेरता रहा नालंदा विश्वविद्यालय, हमलावर खिलजी ने ऐसे कर दिया बर्बाद | यहां जानें इसका पुराना वैभव

गहलोत सरकार के समय बने नए जिलों और संभागों की होगी समीक्षा, हो सकता है फिर से पुनर्गठन | समिति गठित

University Admission: अब स्टूडेंट्स कॉलेज-यूनिवर्सिटी में साल में दो बार ले सकेंगे एडमिशन, UGC ने दी मंजूरी

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें