‘नारी लीड स्वच्छता’ की रंगीन झलक | उच्चैन कन्या कॉलेज में रंगोली-निबंध प्रतियोगिताओं से महिला दिवस सप्ताह की गूंज

राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन (Uchchain) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत ‘नारी लीड स्वच्छता’ थीम पर रंगोली और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें 49 छात्राओं ने भाग लिया।

उच्चैन 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मौके पर राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में स्वच्छता और नारी नेतृत्व का अनोखा संगम देखने को मिला। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगोली, निबंध और अन्य प्रतियोगिताओं के जरिए ‘नारी लीड स्वच्छता’ थीम को रचनात्मक अंदाज़ में मंच पर उतारा।

महाविद्यालय परिसर में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में 49 छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। रंगों और विचारों के इस उत्सव में छात्राओं ने स्वच्छता, महिला नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों को अपनी कला और अभिव्यक्ति के माध्यम से सामने रखा।

आधी रात बना जल्लाद, सुबह खुद किया इकबाल | पिता ने तलवार से पत्नी और 8 साल की बेटी को मार डाला

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की महिला केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभा रही है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

हिंदी प्रवक्ता डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम व्यक्त करने का अवसर है। यह दिन महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उपलब्धियों को याद करने के साथ-साथ उनके सामने आने वाली चुनौतियों को समझने का भी संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. नरेश सागर, डॉ. उपमा सिंह परिहार, डॉ. अशोक के साथ नगर पालिका उच्चैन के एमआईएस इंजीनियर पिंटू कुमार और फायरमैन रामावतार भी मौजूद रहे और छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘जीरो नंबर वाले भी नौकरी के हकदार?’ | फोर्थ क्लास भर्ती पर हाईकोर्ट हैरान, सरकार से मांगा जवाब

रेट्रोस्पेक्टिव प्रमोशन पर ‘नो वर्क नो पे’ नहीं चलेगा | हाईकोर्ट बोला—अफसरों की गलती का खामियाजा कर्मचारी क्यों भुगते?

खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।