भरतपुर (Bharatpur) में अतिक्रमण कार्रवाई और UDT टैक्स के खिलाफ व्यापारियों में नाराजगी बढ़ी। जिला व्यापार महासंघ ने 13 मार्च को कृष्णा पैलेस में महाबैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति बनाने का ऐलान किया।
भरतपुर
शहर में चल रही अतिक्रमण कार्रवाई और यूडीटी टैक्स की वसूली ने अब व्यापारियों का पारा चढ़ा दिया है। दुकानों पर चल रहे बुलडोजर और नोटिसों की मार के बीच भरतपुर के व्यापारी खुलकर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। भरतपुर जिला व्यापार महासंघ ने साफ संकेत दे दिया है कि अगर हालात नहीं बदले तो शहर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
जिला व्यापार महासंघ के जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शहर में विकास के नाम पर तोड़फोड़ की जा रही है और अतिक्रमण तथा यूडीटी टैक्स के बहाने व्यापारियों और आम लोगों का शोषण हो रहा है। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने तय किया कि इस मुद्दे पर अब चुप बैठना संभव नहीं है।
महासंघ के जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर 13 मार्च 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे सहयोग नगर स्थित कृष्णा पैलेस (शिवा टॉकीज) में व्यापारियों की एक विशाल आमसभा बुलाई गई है। इस बैठक में शहर भर के व्यापारी जुटेंगे और अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हो रही तोड़फोड़ और यूडीटी टैक्स की वसूली के खिलाफ आगे की रणनीति तय करेंगे।
महासंघ ने व्यापारियों और आमजन से अपील की है कि जो लोग इन समस्याओं से प्रभावित हैं या भविष्य में प्रभावित हो सकते हैं, वे बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हों ताकि सामूहिक रूप से आंदोलन की दिशा तय की जा सके।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘जीरो नंबर वाले भी नौकरी के हकदार?’ | फोर्थ क्लास भर्ती पर हाईकोर्ट हैरान, सरकार से मांगा जवाब
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
